फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fake Sells Tax officer looted two Betel nut loaded truck in Gorakhpur

गोरखपुर: फर्जी सेल टैक्स अधिकारी बनकर की करोड़ों की लूट, सुपारी लदे दो ट्रकों को बनाया शिकार

Tue, 28 May 2019 11:40 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 28 May 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Fake Sells Tax officer looted two Betel nut loaded truck in Gorakhpur
लूट के बाद थाने पहुंचे ट्रक चालक व सहायक - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर में करोडो़ं की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लुटेरों ने फर्जी सेल्स टैक्स अधिकारी बनकर असम से नागपुर जा रहे दो सुपारी से भरे ट्रकों को शिकार बनाया है। जानकारी के मुताबिक दोनों ट्रक में तकरीबन 1 करोड़ की सुपारी ले जाई जा रही थी, जिन्हें दोहरीघाट से सात किलोमीटर पहले सांउखोर के आसपास स्कॉर्पियो गाड़ी आगे खड़ी कर रुकवा लिया गया। लुटेरों ने पुलिस की वर्दी पहनी थी इसलिए ट्रक चालकों को उनपर कोई संदेह नहीं हुआ। 

विज्ञापन


वर्दी में तैनात लुटेरों ने गाड़ी के कागजात दिखाने की बात कही। कागजात देखने के बाद लुटेरों ने गाड़ी को जिला मुख्यालय ले चलने को कहा और ट्रक चालकों को जबरिया अपनी गाड़ी में बिठा लिया। इसके बाद उन्हें बेलीपार थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा फोरलेन पर फेंककर फरार हो गए। 
विज्ञापन


बता दें ट्रक चालक और 3 सहियोगियों को बंधक बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं लुटेरों ने चालकों के पास से मोबाइल व 10000 रुपए नगद भी लूट लिया। घटना बीती रात 1:00 से 2:00 के बीच की है। ट्रक चालकों का कहना है कि लुटेरों ने अपने आपको सेल टैक्स अधिकारी बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट के बाद उन्हें 45 किलोमीटर दूर ले जाया गाय और सुनसान इलाके में फेंक दिया। घटना के बाद जैसे-तैसे वे थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलने के बाद एसपी साउथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि लूटे गए ट्रक का मालिक राजस्थान का रहने वाला है। जिन दो ट्रकों को लूटा गया है उनके नंबर क्रमश: RJ074593 व RJ10GB0535 हैं।


ड्राइवर महेश कुमार कंडक्टर बाबूलाल पुत्र मुनि नाथ निवासी बेनिसर, थाना डुगरगढ़, जिला बीकानेर, दूसरे गाड़ी का ड्राइवर बिरेन पुत्र बारीक निवासी बोकाजन, थाना बोकाजन जिला करबिअंगलोंग ने घटना के बाद बेलीपार पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना पाकर रात में ही एस पी आर ए, सीओ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष बेलीपार ने अपनी टीम के साथ पीड़ितों को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed