फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fake armed licence news

फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बेगुनाहों के नाम मुकदमे से बाहर निकाले जाएंगे : डीएम

Fri, 29 Nov 2019 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
fake armed licence news
फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बेगुनाहों के नाम मुकदमे से बाहर निकाले जाएंगे : डीएम
विज्ञापन

गोरखपुर। फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में खोराबार से एक साथ 10 लोगों को जेल भेजने के मामले में अब जिला प्रशासन ने भी पूरी तरह से मान लिया है कि वे बेगुनाह थे। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि इनमें से सात शस्त्र लाइसेंसधारियों के मूल अभिलेख कलेक्ट्रेट में मिल गए हैं। जांच में सभी के लाइसेंस सही मिलने पर पुलिस को लिखा गया है कि वे संबंधित के नाम केस से बाहर कर जल्द चार्जशीट दाखिल करें।
इन बेगुनाहों को जेल भेजे जाने के लिए दोषी कौन के सवाल पर उनका कहना था कि एक ही नंबर के दो लाइसेंस समेत कुछ अन्य गड़बड़ियों पर विस्तृत जांच जरूरी थी। इसीलिए पुलिस ने संबंधित पर सिर्फ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की थी। अब सभी के मूल दस्तावेज मिल गए हैं तो किसी भी बेगुनाह पर कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। मामले में फंसे कोषागार कर्मचारी राम निवास यादव का निलंबन रद कर उन्हें बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

कार्रवाई के दस्तावेज के मुताबिक खोराबार कुई बाजार निवासी विनोद कुमार, जर्दा गांव के भैंसहा टोला निवासी जगदीश शुक्ला, जंगलसिकरी निवासी मोहम्मद बिन कासिम, छपरा गांव निवासी रामहित यादव, मिर्जापुर निवासी राम आशीष, जंगल रामलखना निवासी विजय प्रताप सिंह, जंगल चौरी टोला शेख निवासी महताब आलम, रायगंज बाजार निवासी राम चन्द्र, नवां अव्वल निवासी राम नयन और राम निवास यादव निवासी जंगलचौरी को फर्जी शस्त्र लाइसेंस के आधार पर हथियार रखने के आरोप में जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें रामहित यादव, रामअशीष और जगदीश शुक्ला को छोड़कर बाकी सात लोगों को जिला प्रशासन की तरफ से कलेक्ट्रेट में मौजूद शस्त्र लाइसेंस की मूल पत्रावली की सत्यापित नकल भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed