फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   everyone want to look special on Eid

ईद पर खास दिखने की हर किसी की ख्वाहिश 

Mon, 04 Jul 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 04 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
everyone want to look special on Eid
ईद पर कपड़े खरीदती युवतियां। - फोटो : mahesh kumar
अलविदा की नमाज के बाद ईद को लेकर लोगों की तैयारी तेज हो गई है। हर किसी की कोशिश इस बार ईद में कुछ अलग और खास दिखने की है। यही वजह है कि लोगों का ध्यान सिर्फ कपड़े तक ही सीमित नहीं है बल्कि टोपी और रुमाल को लेकर भी वे उतने ही संजीदा हैं। बाजारों में अपनी इसी पसंद को तलाशती आंखें इसकी संजीदगी की तस्दीक कर रही हैं। महिलाओं में तो इसे लेकर उत्साह है ही, पुरुष भी समझौते के मूड में नहीं हैं। महिलाओं व पुरुषों के रुझान की बानगी कुछ यूं सामने आई। 
विज्ञापन

सुल्तान के कुर्ते और मस्तानी सूट की धूम

पुरुषों का कुर्ता हो या महिलाओं का सूट, सब पर फिल्मी फैशन का जोर है। पुरुष जहां सुल्तान और दबंग स्टाइल के कुर्ते तलाशते नजर आ रहे हैं वहीं महिलाओं को बाजीराव मस्तानी फिल्म का मस्तानी सूट लुभा रहा है। बच्चे भी इस तैयारी में पीछे नहीं है। लड़के बैलून पतलून खरीदने की जिद में हैं तो लड़कियाें की डिमांड प्लाजो यानी घेरेदार सूट है। शाहमारूफ में लंबे समय से कुर्ते के व्यवसाय से जुड़े मोहम्मद अफजल बताते हैं कि वे अब तक काफी तादाद में सुल्तान और दबंग कुर्ते बेच चुके हैं। लखनवी गोला और इंडो-वेस्टर्न कुर्ते की भी काफी डिमांड है। हालांकि गर्मी को देखते हुए चिकन के कुर्तें की शिद्दत की मांग से भी उनका इनकार नहीं है। उनका कहना है चिकन की बहार से भला किसी को कैसे इनकार हो सकता है। बुजुर्गवारों की तो यह पहली पसंद है, युवा भी इससे इत्तेफाक रखते हैं।
विज्ञापन


रेतीचौक के लेडीज सूट व्यवसायी फज़ल इब्राहीम का कहना है कि वे अब तक तीन दर्जन से ज्यादा मस्तानी सूट बेच चुके हैं। शाही अंदाज के इस सूट को हर उम्र की महिलाएं पसंद कर रही हैं। इसके अलावा कॉटन कराची, लांग नेट के सूट की भी काफी मांग है, लेकिन इन सबके बीच फज़ल यह भी मानते हैं कि गर्मी की वजह से ज्यादा लोग सूट पर कम पैसा लगाना चाह रहे हैं, ऐसे में सस्ते सूट की बिक्री ज्यादा है। कढ़ाई वाले के बजाय सादे सूट ज्यादा बिक रहे हैं। हालांकि फज़ल ईद पर सस्ते सूट की खरीदारी के पीछे वैवाहिक लग्न का न होना भी वजह मानते हैं। उनका कहना कि लग्न न होने से लोग सूट पर लंबा पैसा फंसाने से कतरा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोनेशियाई टोपी पर जंचेगी अरबी रुमाल

रमजान और फिर ईद में खुदा की इबादत की बात आए और टोपी और रुमाल का जिक्र न हो, यह हो ही नहीं सकता। टोपियों और रुमाल के बाजार में ईद को देखते हुए चहल-पहल बढ़ गई है। टोपियों की मांग के मद्देनजर स्थाई के अलावा कई अस्थाई दुकानदारों ने भी सड़क पर डेरा जमा लिया है। टोपी से चोली-दामन का साथ रखने वाली रुमाल भी इन दुकानों पर अपना वजूद पूरी मजबूती से बनाए हुए है। ईद की तैयारियों के मद्देनजर जब टोपी और रुमाल के व्यवसायी मोहम्मद अख्तर आलम से चर्चा हुई तो उन्होंने बताया कि युवाओं की पहली पसंद इंडोनेशियाई टोपी है, जिसे उन्होंने सबसे ज्यादा बेचा है। इसके अलावा बरकाती, देवबंदी, अवैसी, रामपुरी, तुर्की, पंचकली, बांग्लादेशी टोपी की भी भरपूर डिमांड है। बच्चों को चांद-तारे, गोटे वाली चमकती टोपियां ज्यादा भा रही है। वे उसे खरीदने की जिद भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed