{"_id":"5d5317778ebc3e6cb66e9877","slug":"eve-teasing-gorakhpur-city-news-gkp317626174","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों के आतंक से छात्रा डरी, शोहदों ने की फिर से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदों के आतंक से छात्रा डरी, शोहदों ने की फिर से छेड़खानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहदों ने फिर की छेड़खानी, पुलिस देखती रह गई
पादरी बाजार। शोहदों पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं और पुलिस खामोश है। शाहपुर इलाके के गंगानगर कॉलोनी में सोमवार को छात्रा से छेड़खानी के बाद फिर मिलने की धमकी देने वाले शोहदे मंगलवार को फिर पहुंच गए। सोमवार की घटना के बाद छात्रा के परिवार वालों ने पुलिस से शिकायत भी की थी। पुलिस ने जांच की तो घटनास्थल के पास के सीसीटीवी कैमरे से शोहदों की कारगुजारी साफ नजर आई। इसके बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और शोहदे छेड़खानी करने फिर पहुंच गए। शोहदों के आतंक से छात्रा डरी हुई है। मंगलवार को भी छात्रा ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस अब भी कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है। जांच में मंगलवार की घटना भी सीसीटीवी में कैद मिली। छात्रा ने बताया कि युवक कई दिनों से उसका पीछा कर रहे हैं।
लगातार दो दिनों से एक ही छात्रा से छेड़खानी होना गंभीर है। वहां शाम को पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित कराई जाएगी। शोहदों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।
- डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी