फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   electricity problem in mohaddipur till five hours

दर्जन भर इलाकों में पांच घंटे कटी रही बिजली

Tue, 26 Apr 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 26 Apr 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
electricity problem in mohaddipur till five hours
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
मोहद्दीपुर उपकेंद्र से जुड़े करीब दर्जन भर मोहल्लों में पांच घंटे बिजली कटी रही। काफी जद्दोजहद के बाद शाम पांच बजे इन इलाकों में आपूर्ति बहाल हो सकी। दोपहर के वक्त बिजली न होने से सैकड़ों की संख्या में लोग परेशान रहे। लोकल फाल्ट की वजह से रोजाना इस तरह की दिक्कत खड़ी हो जा रही है। कहीं ट्रांसफार्मर जल जा रहा है तो कहीं जर्जर तार दगा दे जा रहे हैं।
विज्ञापन


यही नहीं, कुछ इलाकों में लोड अधिक होने से दिन भर बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहता है। ऐसे में मुख्यमंत्री का महानगर को 22 घंटे बिजली देने का दावा भी धरा का धरा रह जा रहा है। विभाग के मुताबिक दोपहर एक बजे के करीब मोहद्दीपुर के इनकमिंग पैनल में अचानक खराबी आने की वजह से मोहद्दीपुर, कू ड़ाघाट, नंदानगर, सैनिक विहार समेत करीब दर्जन भर मोहल्लों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


पहले तो करीब दो घंटे तक लोग इंतजार करते रहे मगर इसके बाद भी बिजली नहीं आई तो उपभोक्ताओं ने पूछताछ शुरू की। आपूर्ति कब बहाल होगी, महकमे की तरफ से इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाने की वजह से लोगों में खासा आक्रोश था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहद्दीपुर के विवेक त्रिपाठी का कहना है कि किस्तों में बिजली मिलती है। यह रोज का हाल है। इसी तरह कूड़ाघाट निवासी अनिल ने बताया कि बिजली चले जाने से घर के सभी सदस्य घंटों परेशान रहे। सबसे बुरा हाल छोटे बच्चों और बुजुर्गों का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed