फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   electricity lack till eight hours

आठ घंटे गुल रही बिजली

Mon, 02 May 2016 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 02 May 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
electricity lack till eight hours
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
एक के बाद हुई एक खराबी की वजह से रुस्तमपुर उपकेंद्र से जुड़े तमाम कालोनियों के लोगों को जगकर रविवार की पूरी रात काटनी पड़ी। इन इलाकों में सुबह करीब आठ बजे जाकर बिजली बहाल हो सकी। महकमे का कहना है कि रात होने की वजह से फाल्ट पकड़ में नहीं आया। जैसे ही भोर में थोड़ी रोशनी हुई खामी दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया और सुबह 7.50 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन


रविवार की रात 12.50 बजे महेवा के पास एक ट्रक  की ठोकर से बिजली का पोल और तार टूट गए, जिसकी वजह से उपकेंद्र से जुड़े दो दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। काफी जद्दोजहद के बाद इसे दुरुस्त किया जा सका जिससे रात 2.38 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। अभी घंटा भर भी नहीं बीता था कि उपकें द्र का एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे टाउनहाल, आजाद नगर और भरवलिया फीडर से जुड़े कई मोहल्लों में बिजली चली गई।
विज्ञापन


एसडीओ पीके जायसवाल का कहना है कि ट्रांसफार्मर से तेल रिस रहा था। मगर अंधेरा होने की वजह से यह पकड़ में नहीं आ पा रहा था कि तेल कहां से निकल रहा है। भोर में 5.50 बजे खामी पकड़ में आई, इसके बाद सुबह 7 बजे के करीब इसे सही कर लिया गया और 7.50 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। उधर घंटों बिजली गुल होने से तमाम लोगों के घराें के इनवर्टर भी बोल गए। सर्वाधिक दिक्कत सुबह उठकर स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बेतियाहाता में गुल रहेगी बिजली
रुस्तमपुर उपकेंद्र के बेतियाहाता फीडर में एबीसी लगाए जाने की वजह से तीन मई को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक फीडर से जुड़े मोहल्लों में बिजली नहीं रहेगी। महकमे ने अपील की है कि पीने के पानी समेत बिजली से जुड़े दूसरे जरूरी काम उपभोक्ता सुबह ही निपटा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed