{"_id":"5728ad5f4f1c1bff345cce98","slug":"electricity-lack-in-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी में ढाई घंटे ठप रही जांच, एक्सरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी में ढाई घंटे ठप रही जांच, एक्सरे
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 03 May 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में दोपहर दो बजे बिजली गुल से ब्लड जांच और एक्सरे ठप हो गया। वहीं इमरजेंसी ओटी में भी डॉक्टरों को परेशानी झेलनी पड़ी। शाम साढ़े पांच बजे लाइट आने के बाद ही जांच, एक्सरे सेवा बहाल हो सकी। बिजली न होने से वार्डों में मरीज गर्मी में परेशान रहे तो तीमारदार हाथ से पंखा झलकर अपने मरीजों को राहत दे रहे थे।
24 घंटे बिजली सप्लाई का आदेश होने के बावजूद मेडिकल कॉलेज में आए दिन बिजली गुल हो जा रही है। इससे इलाज प्रभावित हो रहा है। वैकल्पिक रूप से जेनरेटर की व्यवस्था तो है, मगर वह जांच मशीनों का लोड नहीं उठा पाती। इस कारण लाइट जाते ही सभी जांचें ठप हो जाती हैं।
मंगलवार दोपहर भी दो बजे अचानक बिजली गुल हो गई और मरीजों की जांच नहीं हो सकी। वहीं, जांच बंद होने पर इमरजेंसी में आए मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ा। चूंकि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मरीज के आगे की दवा चलती है इससे मजबूरन उन्हें बाहर जाना पड़ा। शाम साढ़े पांच बजे जब लाइट आई तो जांच और एक्सरे शुरू किया गया।