फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   electric meter checking in gorakhpur

बिजली चेकिंग: कहीं बंधक बने, कहीं हड़काए गए

Sat, 09 Apr 2016 07:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 09 Apr 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
electric meter checking in gorakhpur
एमएम नर्सिंग होम में मीटर की चेंकिग को लेकर हुए बवाल के बाद मीटर दिखाता विद्युत कर्मचारी। - फोटो : shivharsh
बिजली के बड़े बकायेदारों से वसूली में विभाग के अफसरों-कर्मचारियों को पसीना छूट रहा है। अभियान में निकल रही टीम को कहीं-कहीं भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बिल या मीटर में गड़बड़ी का आरोप लगाकर कहीं उपभोक्ता टीम को घेर ले रहे हैं तो कहीं उन्हें तबादले और जान से मारने तक की भी धमकी मिल रही है। दरअसल, बड़े बकायेदारों में ज्यादातर के रसूखदार होने की वजह से टीम कोे वसूली में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को बेतियाहाता के एमएम नर्सिंग होम में जमकर हंगामा हुआ। वहां मीटर की चेकिंग करने गए एक अभिषेक नाम के व्यक्ति को वहां के कर्मचारियों ने बंधक बना लिया। अस्पताल प्रशासन का आरोप था कि वह बिजली विभाग का कर्मचारी नहीं है और उसने बिना इजाजत बिजली का मीटर खोल दिया। उन्होंने करीब घंटे भर तक उसे बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन


बाद में रुस्तमपुर उपकेंद्र के एसडीओ पीके जायसवाल और जेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को बताया कि 10 किलोवाट से अधिक के कनेक्शन की मीटर की जांच के लिए इनवेंटिव सॉफ्टवेयर संस्था को जिम्मेदारी दी गई है। जो कर्मचारी जांच कर रहा था वह उसी कंपनी का है। इसके बाद  कर्मचारियों ने उसे छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, 2010 से ही करीब 1.39 लाख रुपये का बिजली बिल का बकाया वसूलने राप्तीनगर पहुंची टीम को संबंधित उपभोक्ता ने कार्रवाई नहीं करने दी। टीम ने सख्ती दिखाई तो उसने भी धौंस जमानी शुरू कर कर दी।


विभाग में गहरी पैठ का हवाला देते हुए उसने पूरी टीम का तबादला कराने के साथ ही मारने-पीटने की भी धमकी दे डाली। भारी विरोध की वजह से टीम न तो उसका कनेक्शन काट सकी और न ही वसूली ही कर सकी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed