फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   education loan

दक्षता बेहतर करने के लिए लें डेढ़ लाख तक लोन

Thu, 04 Jul 2019 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
education loan
हुनर माजने के लिए ले सकते हैं डेढ़ लाख तक लोन
विज्ञापन

गोरखपुर। ऐसा नहीं है कि बैंक सिर्फ उच्च शिक्षा के लिए लोन देते हैं अगर आप पॉलिटेक्निक, आईटीआई के अलावा नेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनएसडीसी) से संबद्ध संस्थाओं में पढ़ाई करना चाहते हैं तो स्टेट बैंक से आपको बिना किसी गारंटी के डेढ़ लाख रुपये तक लोन मिल सकता है। कोर्स पूरा करने के बाद सात साल के दौरान लोन की राशि लौटा सकते हैं।
इन कोर्स के लिए मिल सकता हैै ऋण
आईटीआई, पॉलिटेक्निक, सेक्टर स्किल काउंसिल, स्टेट स्किल मिशन, स्टेट स्किल कारपोरेशन, केंद्र और राज्य के बोर्डों से संचालित सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री कोर्स
विज्ञापन

इन मदों में ले सकते हैं लोन
ट्यूशन या कोर्स फीस, परीक्षा, प्रयोगशाला और लाइब्रेरी फीस, कॉशन मनी, किताब, कॉपी और उपकरणों की खरीद
लोन की राशि
न्यूनतम 50 हजार और अधिकतम डेढ़ लाख
- लोन की राशि अदायगी की सीमा
एक साल से कम का कोर्स होने पर- कोर्स पूरा होने के छह महीने बाद से
एक साल से ज्यादा का कोर्स होने पर- कोर्स पूरा होने के एक साल बाद से
लोन की अदायगी की समय सीमा
50 हजार तक के लोन पर- तीन साल
50 हजार से एक लाख तक- पांच साल
एक लाख से ज्यादा- सात साल
बैंक विद्यार्थियों को लोन देने के मामले में काफी सक्रिय है। जितने भी आवेदन आते हैं उनको तत्काल निस्तारित करने की कोशिश रहती है। - पीसी बरोड़, डीजीएम, स्टेट बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed