{"_id":"5d8c91f38ebc3e014f25e020","slug":"drug-smuggler-arrested-on-indo-nepal-border-heroin-worth-two-crore-seized-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुरः भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, दो करोड़ की हेरोइन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुरः भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, दो करोड़ की हेरोइन जब्त
Thu, 26 Sep 2019 03:54 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 26 Sep 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया ड्रग्स तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत नेपाल सीमा से सटे पिलर संख्या 506/11 से होकर हेरोइन लेकर जाने वाले आरोपी को पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात में गिरफ्तार किया। आरोपी को ठूठीबारी कोतवाली लाया गया। जहां से गुरूवार की सुबह वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस के हाथ पांव फुल गए।
विज्ञापन
225 ग्राम बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड 25 लाख बताया गया। दोपहर बाद पुलिस ने सोनौली बॉर्डर के करीब आरोपी को गिरफ्तार कर ठूठीबारी पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
बुधवार की रात में भारत नेपाल सीमा नो मैंस लैंड से 100 मीटर भारतीय सीमा क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम एक आरोपी को 225 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को ठूठीबारी कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन
गुरूवार की सुबह आरोपी कन्हैया निवासी लक्ष्मीनगर, जारा थाना सोनौली पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके उसकी छानबीन शुरू हुई। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठीत की गई। एक टीम नेपाल पुलिस से संपर्क की तो कुछ जानकारी हसिल हुई।
पुलिस के मुताबिक दोपहर बाद आरोपी को सोनौली बॉर्डर के करीब से गिरफ्तार किया गया। पुलिस उससे पुछताछ करने में जुटी है। हेरोइन लेकर जाने वाला आरोपी पुलिस के हाथ तो लग गया, लेकिन पुलिस उससे यह पता करने में जुटी है कि वह फरार होने के बाद कहां-कहां गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी निगरानी बढ़ा दी है।
एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई थी। नेपाल पुलिस से संपर्क स्थापित कर दोपहर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को संबंधित धाराओं के केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।