फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   docter husban beaten

एसएसपी आवास के पास डॉक्टर पति को पीटा

Tue, 06 Jun 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 06 Jun 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी आवास के पास एक महिला ने अपनी भाभी के साथ मिलकर डॉक्टर पति के साथ मारपीट की। कॉलर पकड़कर खींचा और शर्ट की जेब फाड़ दी। महिलाओं की मारपीट से घबराए डॉक्टर ने एसएसपी आवास के अंदर जाकर खुद को बचाया। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा, फिर पति-पत्नी को कैंट थाने लाया गया। इन दोनों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट, धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन


बेलीपार थानाक्षेत्र के महाबीर छपरा कस्बा के डॉक्टर सुधीर दुबे गांव के चौराहे पर ही प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। सुधीर की शादी वर्ष 2011 में राप्तीनगर फेज 4 (बैंक कालोनी) के विनोद तिवारी की बेटी रेनू से हुई थी। शादी के बाद दोनों में अनबन हुई और अलग-अलग रहने लगे। सोमवार को डॉक्टर सुधीर अपना इलाज कराने गोरखपुर शहर आए। छात्रसंघ चौराहे पर डॉक्टर एलएम गुप्ता से चेक कराने के बाद वह नाश्ता करने गोलघर स्थित बाल बिहार चले गए। जैसे ही एसएसपी दफ्तर के बाहर ऑल्टो कार खड़ी की, वैसे ही मायके में रह रही पत्नी रेनू अपनी भाभी के साथ आ धमकी।
विज्ञापन


पत्नी ने डॉक्टर पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया, फिर भाभी के साथ मिलकर सड़क पर ही डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। सड़क पर तमाशा देख तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। सब पति-पत्नी के बीच बहस और गुत्थम-गुत्था को तमाशबीन बनकर देखते रहे। इसी बीच मामले की सूचना डायल 100 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। पत्नी हमलावर हो गई। यह देख डॉक्टर एसएसपी आवास की तरफ भागे लेकिन पत्नी ने पीछा नहीं छोड़ा। एसएसपी आवास के मुख्य गेट तक पहुंचते-पहुंचते रेनू ने पति का कपड़ा पकड़कर खींचा। हाथ मारा और कॉलर पकड़ लिया। किसी तरह खुद को छुड़ाकर डॉक्टर एसएसपी आवास परिसर तक गए। इस मामले की सूचना पाकर इंस्पेक्टर कैंट एसएसपी आवास जा पहुंचे। इंस्पेक्टर कैंट हरि ओम वाजपेयी ने बताया कि पति और पत्नी दोनों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर बात करने को लेकर हुआ था विवाद

डॉक्टर का आरोप है कि पत्नी देर तक किसी व्यक्ति से फोन पर बात करती थी। इसी बात पर विवाद हुआ और दोनों अलग-अलग रहने लगे। पिछले चार साल से पत्नी मायके में थी। दूसरी शादी का आरोप सरासर गलत है। पेट में दर्द था, इसलिए इलाज कराने सोमवार को शहर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed