{"_id":"56eac4574f1c1bd70c8b46fa","slug":"dm-and-ssp-check-rally-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसएसपी ने देखा शोभायात्रा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसएसपी ने देखा शोभायात्रा मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 17 Mar 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
होली को लेकर फ्लैगमार्च निकालते डीएम, एसएसपी, एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दिन घंटाघर से निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा सतर्क है। गुरुवार की सुबह डीएम ओएन सिंह और एसएसपी अनंत देव ने अपने मातहतों के साथ साइकिल चलाते हुए शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।
इस दौरान अफसरों ने कई जगहों पर रुककर चर्चा की। डीएम-एसएसपी का कहना था कि गाड़ी से सभी जगहों को नहीं देखा जा सकता। साइकिल या पैदल चलने से सभी खामियां आसानी से दिखाई पड़ती हैं।
डीएम ने यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात करने के साथ ही कर्बला की दीवारों को प्लास्टिक से ढक ने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिया कि होली के पहले हर हाल में सड़कों के गड्ढे भर दिए जाएं। उन्होंने बिजली विभाग के अफसरों को ढीले तार कसवाने को कहा।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि होली वाले दिन प्रशासन और पुलिस के अफसर मोबाइल रहेंगे। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए। वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। कोई भी गुब्बारों में रंग भरकर या कीचड़ फेंके तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान एडीएम सिटी बद्री नाथ सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट लवकुश तिवारी समेत कई अफसर मौजूद थे।