फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Direct flights to Mumbai and Kolkata from Gorakhpur will start in the new year

नए साल में गोरखपुर से मुंबई-कोलकाता के लिए भी शुरू होगी सीधी उड़ान

Sat, 24 Nov 2018 10:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sat, 24 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Direct flights to Mumbai and Kolkata from Gorakhpur will start in the new year
प्रतीकात्मक तस्वीर
नया साल वायुयान सेवा के क्षेत्र में शहर के लिए कई उपलब्धियां लेकर आएगा। सात जनवरी से गोरखपुर से बंगलुरू की सीधी उड़ान की घोषणा पहले ही हो चुकी है। अब मुंबई और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट की तैयारी है। इनके शुभारंभ की अभी कोई तिथि तो नहीं निर्धारित की जा सकी है मगर तैयारियों तेज हो गई हैं। एयरपोर्ट अथारिटी ने एनओसी दे दी है। माना जा रहा है कि संबंधित विमान कंपनियां जल्द ही तिथि की भी घोषणा कर देंगी।
विज्ञापन


वर्तमान में गोरखपुर से दिल्ली के लिए तीन विमान कंपनियों एयर इंडिया, स्पाइस जेट और इंडिगो की एक-एक उड़ान होती है। इसके अलावा सूरत के लिए भी उड़ान हो रही है। बंगलुरू के लिए शुरू हो रही हवाई सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई एयरपोर्ट पर स्लॉट खाली न मिलने से फ्लाइट की घोषणा और बुकिंग नहीं शुरू हो पा रही है। मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू होने से 36 घंटे की यात्रा महज दो घंटे में पूरी हो जाएगी। बंगलूरू की तरह मुंबई की भी उड़ान रोजाना होगी और 180 सीट की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed