फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria man trying to kidnap six years old child arrested crime news Gorakhpur

पुलिस को देखते ही बच्चे को ट्रक के सामने फेंककर भागने लगा अपहरणकर्ता, गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2019 02:31 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 17 Oct 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
Deoria man trying to kidnap six years old child arrested crime news Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर कोतवाली के मेहड़ा पुरवा गांव से एक मासूम का अपहरण कर भाग रहे अपहरणकर्ता को रामपुर कारखाना पुलिस ने क्षेत्र के धनौती रजडीहा गांव के पास से दबोच लिया, साथ ही बच्चे को भी बरामद कर लिया। बताया गया कि आरोपी ने अपहरण के बाद बच्चे के पिता से पांच लाख रुपए की फिरौती भी मांगी थी।

विज्ञापन


बच्चे की बरामदगी के बाद घर वालों ने राहत की सांस ली है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा पुरवा गांव के तेजनारायण यादव का पूरा परिवार भोजन करने के बाद सो रहा था। उनके मकान के पीछे एक मकान का निर्माण हो रहा है। उस मकान में कुशीनगर का रहने वाला विकेश चौहान 28 करीब एक माह से मजदूरी करता था। 
विज्ञापन


वह बुधवार रात को करीब साढ़े 11 बजे तेजनारायण यादव के मकान में निर्माणाधीन मकान की रास्ते अंदर घुस गया और अंदर सो रहे तेजनारायण के छह वर्षीय बेटे जिगर यादव को उठा लिया। बाहर निकल कर उसे एक साइकिल पर बैठाकर देवरिया-हाटा मार्ग पर हाटा की तरफ भागने लगा। इसी बीच करीब डेढ़ बजे वह रामपुर कारखाना के महुआडीह पुलिस चौकी क्षेत्र के धनौती रजडीहा गांव के पास पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गश्त पर निकले चौकी के सिपाहियों ने शक होने पर उससे पूछा तो उसने बताया कि वह महुआडीह से रामलीला देखकर लौट रहा है। यह कहते हुए तेजी से भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाया तो वह बच्चे को सामने से आ रहे एक ट्रक के सामने साइकिल सहित फेंककर भाग गया। संयोग रहा कि ट्रक चालक ने बच्चे की जान बच्चा ली। 

पुलिस ने चारों तरफ से नाकेबंदी कर रात भर उसकी तलाश जारी रखी। चौकी के सिपाही आनंद गौड़, बृजेश यादव, विनोद कुमार और सुभाष यादव रात भर खेतों में उसे ढूंढते रहे। इसी बीच गांव वालों की नजर घटनास्थल पर पड़ी जहां सुबह पांच बजे के करीब अपहरणकर्ता वापस आकर अपना गिरा हुआ मोबाइल खोज रहा था। शोर मचाने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

मौके पर पहुंचे एसओ रामपुर कारखाना राजेश सिंह ने उसे कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बरामद मोबाइल से भी कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। यह भी बताया जा रहा है कि वह कसया में किराए का कमरा लेकर रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed