फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   death

स्कूल गए बालक की कुएं में मिली लाश

Mon, 18 Nov 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
death
धनघटा थाना क्षेत्र के उदहा गांव में मृतक बच्चे के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KHALILABAD
स्कूल गए बालक की कुएं में मिली लाश
विज्ञापन

दूसरे दिन ही प्राथमिक विद्यालय पढ़ने गया था छह साल का अंश
अमर उजाला ब्यूरो
रोसया (संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के उदहा गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गए छह वर्षीय बालक का सोमवार की शाम कुएं में शव मिलने से सनसनी मच गई। वह आज दूसरे ही दिन विद्यालय गया था।
उदहा गांव निवासी नरेंद्र का छह वर्षीय पुत्र अंश सुबह गांव के बच्चों के साथ पढ़ने प्राथमिक विद्यालय गया था। स्कूल में वह बच्चों के साथ देखा भी गया था। इसके बाद वह कब और कैसे कुएं में गिर गया, इसका पता किसी को नहीं चल सका। साथ गए बच्चों के साथ जब अंश घर पर नहीं पहुंचा तो परिवार वाले उसकी तलाश करने लगे। शाम करीब चार बजे प्राथमिक विद्यालय की पश्चिम दिशा में स्थित कुएं के पहुंचे कुछ चरवाहों ने बच्चे का शव देखकर शोर मचाया। लाश जब बाहर निकाली गई तो नरेंद्र के घर कोहराम मच गया। घर वालों का कहना है कि अंश सोमवार को दूसरे ही दिन विद्यालय गया था। अभी उसका नाम लिखा भी नहीं गया था। एसओ रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि पंचनामा कराने के बाद लाश परिजनों को सौंप दी गई है। इस मामले अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
आखिर कुएं तक कैसे पहुंचा अंश
धनघटा। उदहा गांव के छह वर्षीय अंश की मौत किसी पहेली से कम नहीं। वह स्कूल से कैसे और कब निकला, इसका जवाब देने वाला कोई नहीं है। लोग ये तो कह रहे हैं कि अंश अन्य बच्चों के साथ प्राथमिक विद्यालय गया था। वह कुछ देर तक अपने साथियों के साथ स्कूल में था भी, लेकिन वह कब कुएं तक पहुंच गया, इस सवाल का जवाब पुलिस भी ढूंढ रही है। प्राथमिक विद्यालय से कुएं तक की दूरी करीब 400 मीटर है। विद्यालय के आसपास गांव के लोगों का बराबर इस रास्ते पर आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में बच्चा जब कुएं तक पहुंचा तो किसी की नजर उसपर न पड़ना आश्चर्य में डालता है। हालांकि परिजन गांव में किसी के साथ दुश्मनी से इंकार कर रहे हैं, लेकिन घर न आकर अंश का उस जगह चले जाना जहां वह कभी नहीं गया था, उनके मन में शक पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed