फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cut off ongoing to addmision in BA

बीए में प्रवेश के लिए कट ऑफ जारी

Wed, 03 Jul 2019 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
cut off ongoing to addmision in BA
बीए में प्रवेश के लिए कट ऑफ जारी
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2019-20 में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश पांच जुलाई से दीक्षा भवन में शुरू होगा। प्रवेश प्रक्रिया सुबह 9.30 बजे से तीन बजे तक होगी। मंगलवार को प्रवेश के लिए कट आफ मेरिट जारी कर दी गई है।
प्रवेश समन्वयक प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्राप्तांक ही सूचकांक हैं। सूचकांक के अनुसार निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर विद्यार्थी प्रवेश लें। परीक्षा का प्रवेश पत्र, आधार कार्ड की मूल प्रति, समस्त मूल अंक पत्र, प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक प्रमाण पत्र एवं उनकी एक सेट छाया प्रति साथ में अवश्य लाएं। प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश के 48 घंटे के भीतर ऑनलाइन शुल्क जमा करना है।
विज्ञापन

प्रवेश का शेड्यूल
पांच जुलाई : समय सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक, सभी वर्ग के लिए 256.5 अंक या इससे अधिक। दोपहर 12.30 बजे से 3 बजे तक, सभी वर्ग के लिए 255 से 240 अंक तक। विशेष संवर्ग एवं कर्मचारी पाल्य, सुबह 9:30 बजे अपराह्न 3:00 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जुलाई : सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक, सभी वर्ग में 239 से 226.5 तक। दोपहर 12.30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक। सभी वर्ग में 225 से 222 तक।
नौ जुलाई : सुबह 9.30 से 12.00 बजे तक, प्रथम प्रतीक्षा सूची में सभी वर्ग में 221.5 से 207 तक। दोपहर 12.30 बजे से तीन बजे तक, द्वितीय प्रतीक्षा सूची में 206 से 195 अंक तक।
10 जुलाई : सुबह 9.30 बजे से तीन बजे तक, अन्य पिछड़ा वर्ग में 190.5 अंक तक। सुबह 9.30 बजे से तीन बजे तक, अनुसूचित जाति में 181.5 तक। अनुसूचित जनजाति में 156 अंक तक।

11 जुलाई : सुबह 9.30 बजे से तीन बजे तक अन्य पिछड़ा वर्ग प्रथम प्रतीक्षा सूची में 189 से 183 अंक तक। अनुसूचित जाति में 180 से 159 अंक तक। दोपहर 12.30 बजे से 3 बजे तक अन्य पिछड़ा वर्ग द्वितीय प्रतीक्षा सूची में 182-169.5 तक। अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग में 132 अंक तक।
12 जुलाई : सुबह 9.30 से तीन बजे तक, (आर्थिक रूप से कमजोर) समस्त एवं विशेष संवर्ग एवं कर्मचारी पाल्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed