फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Currency problem exist

करेंसी नहीं मिली तो आज से बिगड़ सकते हैं हालात

Wed, 23 Nov 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 23 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Currency problem exist
एसबीआई की मुख्य शाखा में रकम के लिए कतार मे खड़े लोग । - फोटो : Rajesh Kumar
नोट बंदी को लेकर जिले में स्थिति अब और बदतर होती नजर आ रही है। मंगलवार की शाम सभी बैंकों में नोट खत्म हो गए और अब करेंसी की अगली खेप कब मिलेगी, इसे लेकर अभी तक आरबीआई से कोई ठोस आश्वासन भी नहीं मिल सका है। ऐसे में अगर बुधवार को करेंसी नहीं मिली तो जिले में हालात बिगड़ सकते हैं। यही वजह है कि कमिश्नर अनिल कुमार और डीआईजी शिवसागर सिंह ने बैंकर्स के साथ बैठक कर करेंसी की उपलब्धता और डिमांड के मौजूदा हालात के साथ ही कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की।
विज्ञापन


बैठक के दौरान लीड बैंक मैनेजर राजकुमार सिंह ने बताया कि नोट बंदी के दिन से लेकर अब तक जिले को 475 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इनमें से 458 करोड़ रुपये निकाले जा चुके हैं। बुधवार को अगर रकम नहीं मिली तो बैंकों के सभी कैश काउंटर बंद करने पड़ सकते हैं। आरबीआई से आखिरी बार 18 नवंबर को करीब 283 करोड़ रुपये राष्ट्रीयकृत बैंकों को मिले थे। इसके अलावा करीब 100 करोड़ रुपये पीएनबी ने अपनी व्यवस्था के तहत लखनऊ से मंगाए थे। ये रकम तीन दिन ही चल सकी। ऐसे में अगले तीन चार दिन तक स्थिति संभालने के लिए करीब साढ़े तीन सौ से चार सौ करोड़ रुपये की जरूरत तो पड़ेगी ही।
विज्ञापन


बताया कि तीन दिन पहले ही आरबीआई से जिले के लिए 900 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी। मंगलवार को उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर भी आरबीआई से यहां की जरूरतों और स्थिति को साझा किया था। वहां जल्द करेंसी भेजे जाने का आश्वासन मिला है, मगर कोई तिथि नहीं बताई गई। उधर, हालात गंभीर होते देख डीआईजी ने बैंकों में और पुलिस बल बढ़ाने का निर्देश दिए है। वहीं कमिश्नर ने कहा कि शहर की ही तरह गांव के लोगों की भी जरूरतें हैं मगर उन्हें मदद नहीं मिल पा रही है। ऐसे में बैंकर्स गांव की शाखाओं को भी तवज्जो दें। बैठक के दौरान डीएम संध्या तिवारी भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के लिए 3300 करोड़ की डिमांड

बैठक के दौरान कमिश्नर ने मंडल के दूसरे जिलाें की स्थिति की भी समीक्षा की। बताया गया कि वहां भी अब करेंसी की कमी हो गई है। इस पर उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को गोरखपुर के साथ ही महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर जिलों के लिए भी आरबीआई को डिमांड भेजने को कहा। लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि गोरखपुर के लिए पहले ही डिमांड भेजी जा चुकी है। दोबारा चारों जिलों के लिए 3300 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी गई है।  

आंध्रा, यूको बैंक के एटीएम नहीं हो सके अपडेट नहीं

दो हजार की नई करेंसी के मुताबिक तकरीब सभी बैंकों के एटीएम अपडेट हो चुके हैं मगर आंध्रा और यूको बैंक के ज्यादातर एटीएम अभी तक अपडेट नहीं हो सके हैं। कमिश्नर अनिल कुमार ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इन्हें भी अपडेट कर दिए जाएं। साथ ही दूसरे बैंक भी यह सुनिश्चित करें कि अगर कहीं का भी एटीएम खराब होता है तो उसे तत्काल सही कराया जाए। 

नोटों की गंध से अभी राहत नहीं

कटे, फटे और पुराने नोटों की गंध और उन्हें चलाने की परेशानी से अभी लोगों को राहत नहीं मिलती दिख रही। करेंसी की अगली खेप में भी आरबीआई की तरफ से ऐसे तमाम नोट उपलब्ध कराए जाएंगे। लीड बैंक प्रबंधक ने बताया कि करेंसी की दिक्कत को देखते हुए आरबीआई ने ऐसे नोट भी उपलब्ध कराने को कहा है जो चेस्ट से आरबीआई के पास लौटा दिए जाते हैं। बताया कि  पुराने होने की वजह से गंध की थोड़ी समस्या जरूर होती है मगर ये सभी नोट चलेंगे।                                         
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed