फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ctet news

गोरखपुर: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में बैठे 89,629 अभ्यर्थी, 9538 ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 09 Dec 2019 11:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
ctet news
ctet exam - फोटो : ctet exam mau
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को जिले के 114 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा के लिए 99,167 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा के दिन 89,629 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। 9538 ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन


कक्षा एक से पांच के लिए पहली पाली (9:30-12:00 बजे) में आयोजित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों की विधिवत जांच के बाद उन्हें केंद्र पर प्रवेश दिया गया। दोपहर की पाली में कक्षा छह से आठ के लिए पेपर (2:00-4:30) बजे तक हुआ। सीटीईटी के लिए जिले में दो समन्वयक बनाए गए थे। ग्रुप ए के समन्वयक व आर्मी स्कूल के प्रिंसिपल विशाल त्रिपाठी और ग्रुप बी के समन्वयक अजीत दीक्षित बनाए गए थे।
विज्ञापन


बीआईटी के बाहर प्रदर्शन
सीटीईटी के लिए बनाए गए बीआईटी गीडा के केंद्र पर कुछ अभ्यर्थियों ने प्रवेश नहीं दिए जाने से नाराज होकर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि तय समय पर आने के बाद भी उन्हें प्रवेश से वंचित कर दिया गया। समन्वयक आर्मी स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल त्रिपाठी ने बताया कि तय समय तक आने वाले अभ्यर्थियों को हर केंद्र पर प्रवेश दिया गया है। समय से न पहुंचने वाले अभ्यर्थी ही इस तरह का आरोप लगाते हैं। आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed