{"_id":"5dd2fc818ebc3e54d9797a31","slug":"criminal-in-hotal-with-girlfriend-gorakhpur-news-gkp3298267171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आया बदमाश प्रेमिका के साथ होटल से पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी पर आया बदमाश प्रेमिका के साथ होटल से पकड़ा गया
विज्ञापन
होटल से बाहर आता कामेश्वर सिंह व हरदोई पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशी पर आया बदमाश प्रेमिका के साथ होटल से पकड़ा गया
गोरखपुर। हरदोई जेल से हत्या के मामले में पेशी पर देवरिया कोर्ट आए कुख्यात बंदी कामेश्वर सिंह उर्फ डब्लू को कैंट पुलिस ने सोमवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के एक होटल से उसकी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। कामेश्वर की प्रेमिका पर अपने ही पति विवेक सिंह की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है। इस वक्त वह जमानत पर जेल से बाहर है। कैंट पुलिस ने कामेश्वर के अलावा उसकी प्रेमिका सुषमा, दो साथी और पेशी पर आए हरदोई जिले के तीन सिपाहियों को हिरासत में लिया था लेकिन बाद में लिखा पढ़ी की औपचारिकता पूरी करके छोड़ दिया। पूरे घटनाक्रम में दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई के लिए गोरखपुर पुलिस ने हरदोई पुलिस से संपर्क साधा है। कैंट पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई है।
कैंट पुलिस के मुताबिक कामेश्वर सिंह देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पथरहट गांव का निवासी है। आरोप था कि कामेश्वर ने अपने ही गांव के रमेश सिंह और अरुण सिंह की सिर काटकर हत्या की थी और उनके सिर को लेकर गांव में घूमा था। इससे सनसनी फैल गई थी। इसके बाद कामेश्वर का नाम गोेरखपुर में प्रेमिका के पति विवेक सिंह की हत्या में आया था। अरुण और विवेक की हत्या में उसे जमानत मिल चुकी है। हालांकि रमेश सिंह की हत्या आरोप में वह वर्तमान में हरदोई जेल में बंद है। सोमवार को रमेश सिंह की हत्या के केस में वह देवरिया कोर्ट में पेशी पर आया था। हरदोई पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही आनंद सिंह, अभय सिंह और अमन कुमार उसे पेशी पर लेकर आए थे। देवरिया से लौटते समय गोरखपुर रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पहुंच गए। कामेश्वर ने अपने दो साथियों अनिल मौर्या और राधेश्याम की मदद से अपनी प्रेमिका सुषमा को मिलने के लिए पहले से ही होटल में बुला लिया था। होटल पहुंचते ही कामेश्वर अपनी प्रेमिका के साथ एक कमरे में चला गया, जबकि सिपाही व उसके दोस्त कमरे के बाहरी हिस्से में लगे बेड पर बैठकर खाना खाने लगे। पेशी पर आने के दौरान कामेश्वर की मौज-मस्ती की जानकारी देवरिया के दीपक सिंह को हो गई थी। दीपक अरुण सिंह का बेटा है, जिसकी हत्या का आरोप कामेश्वर पर लगा है। लिहाजा दीपक सोमवार को देवरिया से ही कामेश्वर की गाड़ी के पीछे लग गया। गोरखपुर स्टेशन रोड स्थित होटल में पहुंचने पर दीपक ने ही इसकी सूचना मोबाइल फोन पर एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता को दी। एसएसपी ने कैंट पुलिस को मौके पर भेजा। कैंट पुलिस होटल पहुंची तो हड़कंप मच गया। जो सिपाही बदमाश को पेशी पर लेकर आए थे, वे सकपका गए। खाना छोड़कर उठ गए और वीडियोग्राफी का विरोध करने लगे। कैंट पुलिस ने जब होटल का दूसरा कमरा खुलवाया तो कामेश्वर नग्न हालत में मिला। इसी कमरे से प्रेमिका भी मिली। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। लिखा-पढ़ी के बाद सोमवार की शाम तीनों सिपाहियों के साथ कामेश्वर को हरदोई जेल के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं, उसकी प्रेमिका और कामेश्वर के दोनों साथियों को भी छोड़ दिया गया।
तीनों सिपाही निलंबित
हरदोई जेल से पेशी पर देवरिया कोर्ट लाए गए बदमाश को गोरखपुर के होटल में मौज-मस्ती कराने के आरोपों से घिरे सिपाही आनंद सिंह, अभय सिंह और अमन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। हरदोई के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। प्राप्त सूचना के आधार पर सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। इस तरह की लापरवाही फिर न हो, इसके पुख्ता इंतजाम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
2017 में की थी विवेक की हत्या
कामेश्वर सिंह पर 23 अप्रैल 2017 को प्रेमिका सुषमा के पति विवेक सिंह की हत्या गोरखपुर स्थित उसके ही घर में करने का आरोप है। आरोप है कि अपने साथियों के साथ वह घर पर गया था और तब सुषमा ने घर का दरवाजा खोल दिया था। भोर में तीन बजे सोते समय विवेक के सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या को हादसा दिखाने की योजना भी पूरी तरह से तैयार की गई थी। विवेक एक समाचार पत्र में काम करते थे और सुबह चार बजे ही घर लौटते थे, इस वजह से हत्या के बाद उनकी बाइक से शव को हादसे की शक्ल देने ले जा रहे थे लेकिन पुलिस ने शक होने पर रास्ते में पकड़ लिया था और पूरा मामला खुलकर सामने आ गया था।
कोट:::
पेशी पर आए बदमाश को होटल ले जाना गलत है। बालिग होने के नाते हत्यारोपी, उसकी प्रेमिका व अन्य लोगों को लिखा पढ़ी करके छोड़ा दिया गया। इस मामले में पुलिस कर्मियों की भूमिका बेहद खराब मिली है। इसकी रिपोर्ट हरदोई पुलिस को भेज दी गई है।
- डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी गोरखपुर