{"_id":"593e9c1e1126f4ec0b8b49c8","slug":"youngboy-dead-body-found-after-murdering","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
गुलरिहा क्षेत्र के फुलवरियां गांव के बाहर सड़क किनारे सोमवार को एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। इसकी वजह से घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। युवक अपने ससुराल में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।
गुलरिहा के इस्लामपुर निवासी मोहन (30) की फुलवरियां गांव में ससुराल है। गांव के बेचन प्रसाद की बहन से उसकी शादी हुई थी। वह परिवार के साथ ससुराल में रहकर जीविका चलाता था। घरवालों के मुताबिक खुटहन के पास हो रहे पिचरोड की मरम्मत का काम चल रहा है। मोहन वहीं मजदूरी करता था। रविवार को काम खत्म कर वह घर के लिए निकला लेकिन उसके न पहुंचने पर घरवालों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह फुलवरियां एवं खुटहन के बीच नहर रोड पर उसका शव मिला। ग्रामीणों ने शव पाए जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की तो एक ग्रामीण ने उसकी पहचान करने के साथ ही घरवालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि वह किसी से दुश्मनी की बात से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन