फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Women died after beating by her brother in law

देवर की पिटाई से घायल भाभी की मौत

Sun, 07 Aug 2016 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 07 Aug 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
Women died after beating by her brother in law
पिटाई - फोटो : demo
चिलुआताल क्षेत्र में देवर की पिटाई से घायल भाभी की मौत हो गई। महिला के पति ने छोटे भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन वह मिला नहीं। सास की तबीयत खराब होने पर हाल पूछने गई महिला का देवर से विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद उसने भाभी की पिटाई कर दी थी। उन्हें गंभीर हाल में सीएचसी जंगल कौड़िया में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार छोटा सोनबरसा, बालापार निवासी सुरेश प्रसाद की पत्नी ऊषा देवी (45) तीन अगस्त को अपने देवर बबलू के घर सास की तबीयत के बारे में पूछने गई थी। देर से आने पर नाराजगी जताते हुए देवर उनसे उलझ गया। कहासुनी होने पर उसने ऊषा पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पति ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया में भर्ती कराया था, जहां शनिवार की शाम उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी सुरेश ने चिलुआताल पुलिस को देने के साथ ही बबलू के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed