फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   women cry after four death during marriage

महिलाओं के चीत्कार से दहल उठा दिल

Sat, 30 Jan 2016 01:38 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खखाइचखोर में परछावन के दौरान दीवार गिरने के बाद महिलाओं और बच्चों के चीत्कार से लोगों का दिल दहल उठा। बारात की तैयारियों में जुटे लोग घायलों को मलबे से बाहर निकाल कर अस्पतालों की ओर लेकर दौड़ पड़े। सजधज कर तैयार मासूम बच्चे जार जार रोए जा रहे थे। किसी की मां तो किसी का पिता जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था।
विज्ञापन


पेशे से वाहन चालक शब्बीर ने अपने बड़े पुत्र इकराम की शादी बैरियाडीह के रहने वाले रमजान की पुत्री रुबीना से तय की थी। शादी की तिथि शुक्रवार को मुकर्रर की गई। सुबह से ही घर में चहल पहल का माहौल था। इकराम के दो छोटे भाई भी शेरवानी पहन कर तैयार थे। परछावन का कार्यक्रम शुरू हुआ और दूल्हा बना इकराम कार में बैठ गया। पीछे उसके दोस्त व घर की महिलाएं डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। इसी बीच डीजे का तार सड़क के किनारे स्थित शब्बीर के पुराने व जर्जर हो चुके घर के लिंटर से निकले छड़ में फंस गया। इससे दीवार और छत का एक हिस्सा अचानक गिरा, जिसमें परछावन में शामिल महिलाएं और बच्चे मलबे में दब गए।
विज्ञापन


दूसरी ओर बारात जाने की तैयारी कर रहे ग्रामीणों को जैसे ही इसकी सूचना मिली वे घटनास्थल ओर दौड़ पड़े। मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला गया मगर तब तक दो महिलाएं दम तोड़ चुकी थीं। इसके बाद ग्रामीण बारात जाने के लिए प्रबंध किए गए वाहनों में घायलों को लाद कर बड़हलगंज की ओर निकल पड़े। गांव में मातम का माहौल हो गया। वहीं, दुल्हन रुबीना के पिता रमजान को जैसे ही घटना की जानकारी हुई वे शादी की तैयारियां छोड़ कर अस्पताल की ओर निकल पड़े। एक साथ चार मौतों के बाद शादी टाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed