फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   wife killed her wife

बेटी से छेड़छाड़ करने पर पत्नी ने कराई थी हत्या

Wed, 27 Jan 2016 08:29 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jan 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
सौतेली बेटी से छेड़छाड़ करने वाले दुकानदार की हत्या उसकी पत्नी ने कराई थी। शव की शिनाख्त के बाद मामले की छानबीन में जुटी बेलीपार पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बुधवार को घटना का खुलासा कर दिया। वारदात में शामिल दुकानदार की पत्नी और दो युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दुकानदार की लाश 16 जनवरी को बेलीपार में महोब गांव के पास मिली थी।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में घटना का खुलासा करते हुए एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि बस्ती कोतवाली के महरिखांवा का रहने वाला मोतीलाल (40) राजभर चौराहे पर ठेला लगाकर चाट बेचता था। 16 जनवरी को उसकी लाश बेलीपार क्षेत्र में गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर महोब गांव के पास मिली थी। 19 जनवरी को थाने पहुंचे मोतीलाल के छोटे भाई शिवपूजन ने उसकी पहचान की। छानबीन में पता चला कि 15 जनवरी की दोपहर वह घर से निकला, तभी से लापता था। छानबीन कर रहे एसओ बेलीपार गौरव सिंह ने सर्विलांस की मदद से मोतीलाल की हत्या करने वाले सतंकबीरनगर, मेंहदावल के दीपक कसौधन, बगहिया इंडस्ट्रियल एरिया में रहने वाले उसके दोस्त रानू सिंह कसेरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मोतीलाल की पत्नी प्रेमा के कहने पर उन्होंने हत्या की थी। बुधवार की सुबह पुलिस ने प्रेमा को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


प्रेमा ने बताया पहले पति की मौत के बाद उसने मोतीलाल से 2002 में शादी की। वह उसकी पांचवी बीबी है। चार बीवियों का वह छोड़ चुका था। शादी के बाद प्रेमा पहले पति की तीन बेटियों को भी साथ लेकर आई थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। बकौल प्रेमा, रोजाना शाम को नशे में घर आने के बाद मोतीलाल दोनों बेटियों से छेड़छाड़ करता था। रोजाना की हरकत से तंग आकर उसकी हत्या करा दी। दीपक को उसने 30 हजार रुपये में हत्या की सुपारी देने के साथ ही 10 हजार रुपये एडवांस दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले दर्ज कराई थी शिकायत
एक साल पहले प्रेमा ने बेटियों से छेड़छाड़ करने पर मोतीलाल के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, मगर छूटकर आने के बाद कुछ दिन तक तो वह ठीक रहा लेकिन इसके बाद फिर उसने छेड़छा़ड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर वह प्रेमा से मारपीट भी करता था।


मोतीलाल के बगल में ठेला लगाता था दीपक
संतकबीरनगर के रहने वाले दीपक का बस्ती के महरिखांवा में ननिहाल है। मोतीलाल के बगल में वह भी ठेला लगाकर चाऊमीन बेचता था। दुकान पर आते-जाते उसकी जान पहचान प्रेमा से हो गई थी। बेटियों के साथ हो रही ज्यादती की जानकारी उसने दीपक को भी दी थी। दीपक का प्रेमा की बेटी की ससुराल भी आना-जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed