{"_id":"58d148a94f1c1b2f4f1a1df0","slug":"ward-boy-was-beaten-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में मनबढ़ों ने वार्ड ब्वॉय को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल में मनबढ़ों ने वार्ड ब्वॉय को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 22 Mar 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
मरीजों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में मंगलवार को मनबढ़ों ने साथियों के साथ वार्ड ब्वॉय को पीट दिया। घटना हड्डी रोग की ओपीडी कमरा नंबर 32 के सामने की है। मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे भाग निकले।
पीड़ित वार्ड ब्वाय त्रिलोकी प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को हड्डी रोग की ओपीडी में उनकी ड्यूटी लगी थी। डॉ. राकेश कुमार मरीजों का इलाज कर रहे थे। सुबह करीब 11:15 बजे छह लोग जबरन कमरे में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। वे अपने मरीज को पहले दिखाने के लिए दबाव बना रहे थे। इसी का विरोध करते हुए उन्हें लाइन में लगने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर मनबढ़ों ने उनकी पिटाई कर दी। जब तक अस्पताल के आला अधिकारियों को सूचना मिलती, सभी फरार हो गए।
इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को वार्ड ब्वाय ने बताया कि मनबढ़ शास्त्री चौक की तरफ भागे हैं। पुलिस ने उनका पीछा कर रोक भी लिया, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मनबढ़ों ने पुलिस को धमकी देनी शुरू कर दी। इसी बीच उनके समर्थन में कई अधिवक्ता भी पहुंच गए। मामला बिगड़ता देख सिपाही लौट आए। वार्ड ब्वाय की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
मारपीट की घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने एसआईसी से सीसीटीवी फुटेज खंगालने को कहा है। पुलिस का मानना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।