{"_id":"57d85a8d4f1c1b2d46d48884","slug":"two-thieves-arrested-three-events-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकडे़ गए दो चोर, तीन घटनाएं खुली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकडे़ गए दो चोर, तीन घटनाएं खुली
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 14 Sep 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ऑफिस में चोरी की घटना का खुलासा करते अफसर
- फोटो : rajesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखनाथ पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर तीन घटनाओं का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए चोर गोरखनाथ के रहने वाले हैं।
मंगलवार दोपहर एसपी (सिटी) हेमराज मीणा ने पुलिस आफिस में बताया कि सोमवार रात गोरखनाथ इंस्पेक्टर वीरेंद्र बहादुर सिंह गश्त पर थे। जगेसर पासी चौक के पास तीन बाइक सवार छह लोगों को देखकर पुलिस को शक हुआ। रोकने पर चार बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। दो बदमाशों पकड़कर पूछताछ की गई तो उनकी पहचान राजघाट के तुर्कमानपुर, निवासी मुजम्मिल उर्फ बाबू और नकी रोड निवासी दानिश के रूप में हुई।
दोनों की निशानदेही पर इनके कब्जे से चोरी बाइक, 11 हजार रुपये, लैपटॉप सहित कई सामान बरामद किए। कैंट, राजघाट और गोरखनाथ क्षेत्र में हुई तीन घटनाओं में शामिल होने की बात न उन्होंने स्वीकार की। 21 अगस्त को राजघाट पुलिस ने गैंग लीडर सुल्तान को गिरफ्तार कर चोरी की दस घटनाओं का पर्दाफाश किया था। गैंग के दो सदस्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। मंगलवार की शाम पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।