{"_id":"57f6a7824f1c1be94a26f506","slug":"two-robbers-arrest-in-robbery-case-of-gola-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए दो लुटेरे, पांच घटनाएं खुलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़े गए दो लुटेरे, पांच घटनाएं खुलीं
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 07 Oct 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में लूट की घटनाओं में पकड़े गए बदमाशों के बारे में बताते एसएसपी।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला में पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले बदमाशों को क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश आजमगढ़ और देवरिया के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने गोला में पेट्रोल पंप पर हुई लूट की दो घटनाओं के अलावा आजमगढ़ के जीयनपुर में तीन वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। वारदात में शामिल एक अन्य बदमाश की तलाश चल रही है।
एसएसपी रामलाल वर्मा ने बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस लाइंस में बताया कि 28 अगस्त को गोला के ककरही में स्थिति किसान सेवा पेट्रोल पंप और 11 अगस्त को बरानगर में स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने सेल्समैन पर असलहा तानकर रकम लूट ली थी। घटना के बाद मामले की छानबीन गोला पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम कर रही थी। सर्विलांस की मदद से इस वारदात में आजमगढ़, रौनापार के काखभार निवासी रमेश पटेल, देवरिया, भलुअनी के फुलवरिया भईया निवासी पंकज सिंह के शामिल होने की जानकारी मिली। क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, दरोगा संतोष सिंह ने एसओ गोला गौरव सिंह की मदद से बुधवार की रात भर्रोंह पुलिया के पास से दोनों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में इन लोगों ने गोला क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटना के अलावा आजमगढ़ के जीयनपुर में हुई लूट की तीन वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। पूछताछ में पता चला कि वारदात में रमेश का साला वीरेंद्र और एक अन्य बदमाश सहयोग करते थे। इन दोनों की तलाश चल रही है। रमेश पर लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट के 11 और पंकज सिंह पर 10 मामले दर्ज हैं।