फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two parties fought

चुनावी रंजिश में चले ईंट-पत्थर, आठ हिरासत में

Fri, 28 Apr 2017 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Apr 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
Two parties fought
क्राइम
कैंपियरगंज क्षेत्र के खड़खड़िया गांव में अपशब्द बोलने पर बवाल हो गया। प्रधान और पूर्व प्रधान समर्थकों के बीच विवाद थोड़ी ही देर में मारपीट में तब्दील हो गया। प्रधान के घर धावा बोले पूर्व प्रधान और समर्थकों ने गाली दी तो दोनों पक्ष से ईंट पत्थर चलने लगे। गांव में मारपीट की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन पुलिस बल कम देख कर बवाली और उग्र हो गए। इसके बाद थानेदार भारी फोर्स और पीएसी के साथ गांव में पहुंचे। इस पर गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस कई लोगों की तलाश में घरों में दबिश डाली और आठ लोगों को हिरासत में लिया। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन


कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक खड़खड़िया गांव में सुबह नौ बजे के करीब प्रधान नटवर लाल साहनी के ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर चंद्रिका साहनी कहीं जा रहे थे। गांव के बाहर एक दुकान पर बैठे पूर्व प्रधान रामदास साहनी के समर्थक राम गुलाब साहनी ने कुछ टिप्पणी करते हुए अपशब्द कह दिया। इसी बात पर चंद्रिका साहनी और राम गुलाब में विवाद हो गया। सूचना गांव में जैसे पहुंची प्रधान नटवर लाल साहनी पहुंच गए और मामले को शांत करा दिया। इसके थोड़ी देर बाद ही पूर्व प्रधान रामदास साहनी समर्थकों के साथ प्रधान के घर पर धावा बोल दिए। दोनों पक्ष के बीच गाली गलौच शुरू हो गई। इस दौरान बात बिगड़ती गई और थोड़ी ही देर में ईंट पत्थर चलने लगे। घटना की सूचना पाकर बलुआ चौकी के चार सिपाही मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया लेकिन उग्र लोग पीछे नहीं हटे। सिपाहियों ने कैंपियरगंज थाने पर सूचना दी। इसके बाद कोतवाल माधव द्विवेदी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस को देखते ही गांव में भगदड़ मच गई। मौके से दोनों पक्ष से पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है और गांव के कई घरों में दबिश दी। दहशत में आए मनबढ़ अब गांव छोड़कर भाग गए है। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी बल की तैनाती कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed