{"_id":"576ee4254f1c1bb40cb49891","slug":"two-man-leave-their-wife-for-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के लिए दो युवकों ने अपनी पत्नियों को घर से किया बेदखल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका के लिए दो युवकों ने अपनी पत्नियों को घर से किया बेदखल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 26 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
उत्पीड़न
- फोटो : Demo pic
प्रेमिका के फेर में पड़े युवकों ने पत्नियों को घर से निकाल दिया। प्रताड़ित करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पिपराइच और शाहपुर की रहने वाली महिलाओं ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया है।
पिपराइच क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पति का संबंध गांव की ही एक युवती से होने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पति युवती के साथ घर छोड़कर चला गया है। ससुराल वालों ने उसे निकाल दिया है। पिपराइच थाने में शिकायत करने के बाद भी इंस्पेक्टर ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पीड़ित ने डीआईजी से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने पिपराइच पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
दूसरी घटना शाहपुर के राप्तीनगर की है। फेज फोर में रहने वाली रीना उपाध्याय ने बताया कि वर्ष 2000 में उनकी शादी कुशीनगर, हाटा के रहने वाले शेषमणि उपाध्याय से हुई थी। पति के साथ वह शाहपुर स्थित घर में रहती थी। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। महिला का आरोप है कि बच्चों की पढ़ाई का खर्च बंद करने के साथ ही पति ने प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली है। शिकायत करने पर सास और ससुर भी मदद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
रीना ने बताया कि युवती के घरवालों ने शेषमणि पर मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें वह जेल गए थे। जमानत पर छूटने के बाद प्रेमिका और सास-ससुर के साथ शहर के आवास पर आ गए और मकान छोड़कर बच्चों के साथ जाने का दबाव बना रहे हैं। महिला का आरोप है कि पति उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं लेकिन पुलिस मदद नहीं कर रही है।