{"_id":"58c413f84f1c1b623ddc4173","slug":"two-b-tech-students-are-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो बीटेक छात्रों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो बीटेक छात्रों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में दो बीटेक छात्रो की मौत हो गई, वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
कैंट इलाके के बहादुरपुरा निवासी प्रकाश सिंह (25), शशांक श्रीवास्तव (24) शुक्रवार रात बाइक से देवरिया शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर वापसी के दौरान दोनों रानीडीहा चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं शशांक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों बीटेक के छात्र थे।
वहीं एक अन्य हादसे में राजस्थान के झुनझुन जिले में रहने वाले परिवार की कार शुक्रवार को झंगहा इलाके के मिलन चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। इससे कार में बैठे मंजीत, रतीराम, राजेश, गुंजनराम, सुभाष, काजल, रागिनी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी नाजुक हालत देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में बैंककर्मी समेत दो घायल
शुक्रवार रात हुए अलग-अलग हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। पहली घटना रसूलपुर चकिया के पास गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर हुई। गोरखपुर से घर लौट रहे पीपीगंज क्षेत्र के जंगल झझवा निवासी राजकुमार अग्रहरी (50) की बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ गई, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे वह घायल हो गए।
वहीं दूसरा हादसा शुक्रवार रात ही 10 बजे के करीब जंगल कौड़िया पुलिस चौकी से कुछ दूरी हुई, जिसमें स्टेट बैंक की कैंपियरगंज शाखा के कैशियर विजय सिंह (40) घायल हो गए। वह बाइक से गोरखपुर स्थित आवास पर जा रहे थे। अज्ञात वाहन की ठोकर से वह जख्मी हो गए। पुलिस चौकी के सिपाहियों ने उन्हें अस्पताल भेजा और घरवालों को सूचित किया।