फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trying to rape with girl

किशोरी से रेप की कोशिश, केस दर्ज

Sat, 20 May 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 20 May 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Trying to rape with girl
molestation
गोला थाना क्षेत्र में बुधवार रात घर में घुसकर किशोरी से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। किशोरी के शोर मचाने पर घरवाले जाग गए तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोला प्रतिनिधि के मुताबिक इलाके की 14 वर्षीय किशोरी बुधवार रात घर में सो रही थी। करीब 12 बजे एक युवक घर में घुस गया और उससे छेड़खानी शुरू कर दी। इससे किशोरी की नींद खुल गई और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर परिवार के लोग जग गए। इसकी भनक लगते ही युवक किशारी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इंस्पेक्टर गोला यादवेंद्र पाल ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर कस्बे के रहने वाले इबारत उर्फ पिंकू के खिलाफ घर में घुसकर रेप की कोशिश, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


बालिका को घर से अगवा कर छेड़खानी
गुलरिहा इलाके में दस साल की एक बालिका को घर से अगवा कर उससे छेड़खानी की गई। रात में पुलिया के पास बालिका की शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घरवालों ने मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी है, जिस वजह से पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। युवक पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed