{"_id":"57f912014f1c1b25522705a5","slug":"tried-to-rape-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से रेप की कोशिश, विरोध पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से रेप की कोशिश, विरोध पर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 08 Oct 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
rape
खेत की तरफ निकली किशोरी को अगवा कर युवकों ने रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई करने के साथ ही कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े तो उसे छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित के मां-बाप उलाहना लेकर गए तो आरोपी के घरवालों ने उनकी पिटाई कर दी। मुकदमा दर्ज कर चिलुआताल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की शाम को नित्यकर्म के लिए खेत की तरफ निकली थी। रास्ते में गांव का रहने वाला युवक अपने साथी के साथ मिल गया। आरोप है कि किशोरी को अकेला पाकर उसका मुंह बंद कर झाड़ी की तरफ खींच ले गया। छेड़छाड़ करने के साथ ही कपड़े फाड़ डाले और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गए।
पीड़ित ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी पिता और मां को दी। आरोपी के घर उलाहना लेकर वह लोग पहुंचे तो उनकी पिटाई कर दी। शनिवार को थाने पहुंच पीड़ित ने तहरीर दी। आरोपी के साथ ही उसके घरवालों पर पुलिस ने रेप की कोशिश, छेड़छाड़, मारपीट और बलवा का केस दर्ज किया है। एसओ रामबिलास यादव ने बताया आरोपियों की तलाश चल रही है।