फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three people died in road accidents

हादसों में पार्षद के भतीजे समेत तीन की मौत, आठ घायल

Mon, 08 Feb 2016 12:56 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three people died in road accidents
जेल बाईपास रोड पर शनिवार की रात ट्रॉली में जीप की टक्कर से घायल हुए पार्षद के भतीजे की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। दोस्तों के साथ वह मोहद्दीपुर से घर लौट रहे थे। रविवार की सुबह बड़हलगंज में कोचिंग से घर लौट रहे छात्र के स्कूटर में टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिपराइच में बिजली के खंभे से बाइक टकराने के कारण युवक घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। इन हादसों में आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


वार्ड नंबर नौ चरगांवा की पार्षद गेंदा देवी का भतीजा अनूप (25) शनिवार की शाम मोहद्दीपुर में दोस्त के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जीप से घर लौट रहा था। रात 9 बजे लौटते समय जेल बाईपास रोड पर पादरी बाजार पुलिस चौकी से पहले वन निगम की लकड़ी लेकर जा रहे ट्रैक्टर - ट्राली से जीप भीड़ गई। हादसे में अनूप के अलावा गाड़ी चला रहा मोगलहा का रहने वाला सोनू (28) घायल हो गए। जीप में बैठे दो अन्य युवक मामूली रुप से घायल हुए। शाहपुर पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां देर रात अनूप की मौत हो गई। अनूप आईटीआई का छात्र था। उसके पिता शिवपूजन रेलवे कर्मचारी है।
विज्ञापन


बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के खड़ेसरी गांव का रहने वाले नहसू शर्मा का बेटा पार्थ (15) हाईस्कूल का छात्र था। गांव में सर्वोदय आश्रम के पास वह कोचिंग पढ़ता था। रविवार की सुबह कोचिंग से पढ़कर वह पैदल घर जाने के लिए निकला था। साथ में पढ़ने वाला हनुमानगढ़ी मोहल्ला का ऋतिक उसे अपने स्कूटर से घर छोड़ने जा रहा था। आश्रम के सामने पटना की तरफ से आ रहे टेंपो ने स्कूटर में टक्कर मार दी। हादसे में पाथ की मौके पर ही मौत हो गई। ऋतिक के साथ ही टेंपो में बैठी चार महिलाएं घायल हो गई जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपराइच के बेलवा सरायपुर निवासी राममिलन (35) रविवार की सुबह शहर आए थे। दोपहर दो बजे वह घर लौट रहे थे। सरैया में तुर्रा नाला के पास अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। घायल राममिलन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed