फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   thife in mobile shop and post office

दुकान व गुमटी का ताला तोड़कर चोरी

Tue, 07 Feb 2017 02:29 AM IST
gorakhpur
gorakhpur Updated Tue, 07 Feb 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
thife in mobile shop and post office
क्राइम

विज्ञापन
 जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दुकान व गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शहर के सिनेमा रोड स्थित एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोर मोबाइल उठा ले गए। दुकान का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ है। दो दिन बाद दुकान का उद्घाटन होना है उसके पहले ही चोरों ने हजारों रुपये के सामान साफ कर दिए। खजनी प्रतिनिधि के मुताबिक उनवल चौकी के टेकवार चौराहे पर सब्जी बेचने वाले जयराम, अंडा बेचने वाले विशाल पान वाले सुरेंद्र,  तंबाकू बेचने वाले पूर्णिमासी किराने के दुकानदार शंकर यादव की दुकानें चोरों के निशाने पर रहीं। चोरों ने गुमटियों में रखे सभी फुटकर रकम चुरा ले गए। चौकी के निकट एक साथ कई दुकानों पर चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में भय और पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। 
विज्ञापन

उप डाकघर में चोरी

चिलुआताल। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के फर्टिलाइजर फैक्ट्री के उप डाकघर का ताला तोड़कर कैश चेस्ट में रखे 18400 और दराज में रखे 15000 रुपये चोर चुरा ले गए। कई जरूरी कागजात भी गायब हैं। सुबह जब उप शाखा प्रबंधक सुग्रीव डाकघर पहुंचे तो देखा कि मेन चैनल का ताला टूटा हुआ था और अंदर जा कर देखा तो रकम गायब थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed