{"_id":"570ffb814f1c1b233e4a6d93","slug":"the-pickup-crashed-into-a-tree-killing-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई पिकअप, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई पिकअप, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलीपार में मेहरौली के पास गोरखपुर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रही बाइक और इनोवा में टक्कर मारने के बाद पेड़ से भिड़ गई। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। बाइक से आ रहे पूर्व प्रधान उनके सहयोगी गंभीर रुप से घायल हो गए। इनोवा चालक को भी चोट लगी है। चौरीचौरा के सोनबरसा में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंद दिया।
बेलीपार प्रतिनिधि के अनुसार चोकर लेकर गोरखपुर से कौड़ीराम जा रही पिकअप मेहरौली में मुधबन ढाबा के पास अनियंत्रित हो गई। सामने से आ रहे बाइक सवार और इनोवा कार में टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे पेड़ से भिड़ने के बाद रुकी। हादसे में पिकअप के परखचे उड़ गए। गोला बाजार के रहने वाले चालक ढीलर की मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक से आ रहे कलानी बुजुर्ग गांव के पूर्व प्रधान बृजलाल और उनके सहयोगी कन्हैया गंभीर रुप से घायल हो गए। इनोवा कार के चालक को मामूली चोट लगी है। जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार रामपुर बुजुर्ग गांव के रहने वाले कदम प्रजापति (65) बृहस्पतिवार की शाम साढ़े सात बजे गांव के सामने फोरलेन पार कर रहे थे। कुशीनगर की की तरफ से ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।