{"_id":"b8d9759563b986ae657c10f621be2a77","slug":"the-employee-filed-a-plunder-hatcheries-in-gonda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीडा में हेचरी कर्मचारी ने कराई थी लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गीडा में हेचरी कर्मचारी ने कराई थी लूट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। हेचरी कर्मचारी की मुखबिरी पर बदमाशों ने कंपनी के मुनीम से गीडा में रुपये और चेक लूटे थे। वारदात में शामिल एक लुटेरे के साथ ही मुखबिरी करने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार की सुबह 11 बजे गीडा के सेक्टर 13 स्थित किसान ब्रीडिंग फर्म के मुनीम कटारी, चोलापुर, वाराणसी के रहने वाले विनय सिंह से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 3.30 लाख रुपये, 2.07 लाख रुपये के चेक और पर्स लूट लिया था। दोपहर में लखनापार गांव के पास बगीचे में लूट की रकम के बंटवारे को लेकर बदमाशों में विवाद होने पर ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसकी पहचान संतकबीरनगर, बखिरा के योगेंद्र सिंह के रूप में हुई थी।
छानबीन के बाद पुलिस ने मुखबिरी करने वाले सहजनवां, केशवपुर के विशाल सिंह को गिरफ्तार किया है। वह किसान ब्रीडिंग फर्म में काम करता था। विनय सिंह के रुपये लेकर निकलने की जानकारी उसी ने फोन पर बदमाशों को दी थी। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने 13 दिसंबर को चिलुआताल में फाइनेंस कर्मचारी से 93 लाख रुपये की लूट के अलावा संतकबीरनगर में हुई लूट की चार अन्य वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुई विशाल की कार के अलावा 65 हजार रुपये, 2.7 लाख रुपये के चेक, एक पिस्टल, एक तमंचा, दो 12 बोर के कारतूस के अलावा पिस्टल का कारतूस भी बरामद हुए हैं। एसओ सहजनवां राजकुमार सिंह ने बताया की वारदात में शािमल संतकबीरनगर के रहने वाले दो अन्य बदमाश सूरज सिंह और सूरज दूबे की तलाश में दबिश दी जा रही है।