{"_id":"5775718d4f1c1bd32f79a899","slug":"the-driver-with-child-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चालक ने बच्ची से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार चालक ने बच्ची से किया रेप
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलहा मेला में बुधवार की रात आठ वर्षीय बच्ची से कार चालक ने रेप किया। मेला घुमाने आए घर के लोग बच्ची को नींद आने पर उसे कार में छोड़कर चले गए थे। कार के पास भोजन बना रहे घरवालों के पास पहुंची बच्ची ने मामले की जानकारी दी। आरोपी चालक को पकड़कर पिटाई करने के बाद घरवालों ने चौरीचौरा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार कैंट क्षेत्र का रहने वाला परिवार बुधवार की रात किराए की कार को लेकर तरकुलहा मेला घूमने गया था। दर्शन करने के बाद घर के लोग मेला परिसर में कार खड़ी करके भोजन बनाने लगे। साथ में गई आठ वर्षीय बच्ची को नींद आने पर उसे कार में लिटाकर एसी चालू करा दिया। बच्ची के सो जाने पर कार में मौजूद चालक ने उसके साथ रेप किया। कार से बाहर निकलने के बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी मां को दी। घरवालों ने चालक को पकड़कर पिटाई करने के बाद सूचना पुलिस को दी। पूछताछ में उसकी पहचान संतकबीरनगर, मेंहदावल के बदुबुलिया निवासी रहमत अली के रूप में हुई। आजाद चौक पर किराए का कमरा लेकर वह रहता है। चौरीचौरा पुलिस ने रहमत के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है।