{"_id":"597a299c4f1c1b8b628b47fc","slug":"terror-of-the-chief-minister-s-citadel-girl-students-imprisoned-for-one-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के गढ़ में शोहदों के डर से एक घंटे कैद में रहीं छात्राएं, पुलिस आई तो खुला गेट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुख्यमंत्री के गढ़ में शोहदों के डर से एक घंटे कैद में रहीं छात्राएं, पुलिस आई तो खुला गेट
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल
गोरखपुर के सरहरी के गुलरिहा इलाके के सरहरी गांव स्थित गुजराती देवी कन्या इंटर कॉलेज में शोहदों के आतंक से दहशत फैल गई है। बृहस्पतिवार को उनके उत्पात के कारण एक घंटे तक छात्राएं कॉलेज में ही कैद रहीं। बाद में प्रधानाचार्य की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तब गेट खोला गया। पुलिस के आने की खबर पाते ही शोहदे फरार हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
कॉलेज के बाहर आए दिन शोहदे एकत्र हो जाते हैं। छात्राओं से छींटाकशी करने के साथ ही वे अभद्र टिप्पणी करते हैं। इसकी शिकायत कई दिन से छात्राएं कर रही थीं। कॉलेज के अध्यापक और स्टाफ जब मौके पर पहुंचते हैं तो वे फरार हो जाते हैं। बृहस्पतिवार को कॉलेज के आसपास काफी संख्या में शोहदे पहुंच गए। छुट्टी होते ही उन्होंने छेड़खानी शुरू कर दी।
ऐसे में छात्राएं फिर कॉलेज लौट गईं। उन्होंने प्रधानाचार्य को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रधानाचार्य ने गेट पर ताला बंद करा दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर छात्राएं घर जा सकीं। पुलिस शोहदों की तलाश कर रही है।