{"_id":"5831f6404f1c1bba06b39f05","slug":"technical-problem-on-dial-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल-100 में सामने आईं तकनीकी खामियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायल-100 में सामने आईं तकनीकी खामियां
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
यूपी-100
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायल-100 सेवा के 24 घंटे के सफर में कई तकनीकी खामियां उजागर हुईं। सर्वर फेल होने के कारण सारा काम मैनुअल हुआ तो तकनीकी वजहाें से खोराबार थाने की सूचना गुलरिहा में चली गई। हालांकि समय रहते ही इन गड़बड़ियों को पकड़ लिया गया और देर रात ही आईजी मोहित अग्रवाल ने इन बिंदुओं पर चर्चा कर इनका समाधान भी कर दिया। उन्होंने गाड़ियों पर चल रहे पुलिसकर्मियों को आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए भी प्रभारी को निर्देशित किया है।
शनिवार को प्रदेश के अन्य जिलों के साथ गोरखपुर में भी डायल-100 सेवा शुरू की गई थी। जिले में इसकी शुरुआत के साथ ही पुलिस बदले अंदाज में दिखाई दी। चौराहों से लेकर गलियों तक पुलिस की मौजूदगी दिखी, मगर 24 घंटे में ही कई तकनीकी दिक्कतें सामने आ गईं। रात में सर्वर फेल हो गया, जिससे जीपीएस स्क्रीन पर लोकेशन नहीं दिख रही थी। सूचना मिलने में भी दिक्कतें आ रही थीं, जिसे आईजी ने मैनुअल व्यवस्था कर फौरी सुधार दिया था। 24 घंटे में डायल-100 पर 50 से ज्यादा शिकायतें आईं और तकरीबन सभी जगहों पर समय से गाड़ियां पहुंचीं। अब लोगों से भी इसका फीडबैक लिया जाएगा।
बीती रात तकनीकी दिक्कतें आई थीं, जिनका समाधान कर लिया गया है। पुलिसकर्मियों को जो दिक्कतें आ रही हैं, उसके समाधान के लिए प्रभारी को निर्देश दिया गया है। आम लोगों को इसका फायदा मिल रहा है। पहले दिन का फीडबैक अच्छा रहा है।
विज्ञापन
- मोहित अग्रवाल, आईजी