फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   tata company officer found unreal part on the shop

दुकान पर मिले टाटा कंपनी के नकली पार्ट्स

Tue, 23 Feb 2016 01:03 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रांसपोर्ट नगर, प्रेम चंद्र पार्क के पास स्थित आटो पार्ट्स की दो दुकान पर सोमवार की दोपहर राजघाट पुलिस ने छापा मारा। दुकान पर मिले टाटा कंपनी के नकली पार्ट्स को कब्जे में लेकर दुकानदारों के खिलाफ देर शाम कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। शिकायत मिलने पर मुंबई से मामले की जांच करने कंपनी के अधिकारी आए हैं।
विज्ञापन



बाजार में टाटा मोटर्स के नकली पार्ट बिकने की शिकायत पर मुंबई आफिस के अधिकारियों ने डिप्टी जनरल मैनेजर (ऑपरेशन) हृदयनारायण मल्ल को जांच के लिए गोरखपुर भेजा था। छानबीन के बाद सोमवार की दोपहर 12:30 बजे टीपी नगर चौकी प्रभारी के साथ वह ग्रोवर सन्स के नाम से चल रही आटो पार्ट्स की दुकान पर पहुंचे। छानबीन में दुकान पर टाटा कंपनी के तीन नकली क्लच प्लेट और प्रेशर प्लेट मिलीं। दुकान मालिक सुजीत ग्रोवर से पूछा गया कि उन्हें यह नकली सामान कहां से मिला जिसका वह ठीक ठाक जवाब नहीं दे पाए ।
विज्ञापन


टीपी नगर में स्थित मुरली मोटर की दुकान पर छापा डाल 33 कलच प्लेट, प्रेशर प्लेट बरामद कीं। डिप्टी जनरल मैनेजर की तहरीर पर राजघाट पुलिस ने ग्रोवर संस के मालिक सुजीत ग्रोवर, मुरली मोटर्स के मालिक रवि कुमार के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed