फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   suicide in shopkeeper

दुकानदार ने फंदे से लटककर दी जान

Sun, 19 Jun 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Sun, 19 Jun 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
suicide in shopkeeper
आत्महत्या - फोटो : Getty
पिता से विवाद होने के बाद शनिवार की दोपहर दुकानदार ने फंदे से लटकर जान दे दी। कमरे में पंखे से लटकती लाश देख परिवार के लोग अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन



गिरधरगंज, कूड़ाघाट के रहने वाले सुरेश जायसवाल मकान के निचले हिस्से में श्याम स्वीट हाउस के नाम से दुकान चलाते हैं। बेटा विशाल (30) उनके काम में सहयोग करता था। विशाल के पत्नी की तबीयत कुछ दिनों से गड़बड़ थी। वह मायके में है। शनिवार की दोपहर रुपये के लिए विशाल का पिता से बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर वह दुकान से अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद कमरे में पंखे से रस्सी बांध फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन


अनहोनी की आशंका में परिवार के लोग कमरे की ओर गए। आवाज देने के बाद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजा तोड़कर विशाल को नीचे उतार अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed