{"_id":"591dcc474f1c1bd529f2407a","slug":"student-leader-had-given-car-to-amanmani","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रनेता ने अमन को उपलब्ध कराई थी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रनेता ने अमन को उपलब्ध कराई थी कार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 19 May 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
सारा सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले की नौतनवां सीट से विधायक अमनमणि त्रिपाठी की पत्नी सारा की मौत की गुत्थी सुलझाने को आई सीबीआई टीम ने अमन के करीबी मित्र और गोरखपुर यूनिवर्सिटी से चुनाव लड़ चुके छात्रनेता व उसके भाई से पूछताछ की है। पूछताछ में पता चला है कि अमन को छात्रनेता ने ही सारा के साथ जाने के लिए कार उपलब्ध कराई थी। सीबीआई टीम दस लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं छात्रनेता की भूमिका को संदिग्ध मान रही हैं।
पत्नी सारा की मौत के आरोपी सजायाफ्ता पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र व निर्दलीय विधायक अमनमणि के खिलाफ सीबीआई चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। सीबीआई मामले में अमन को दोषी पाई थी, जिसके बाद से ही साक्ष्य जुटाने में सीबीआई अफसर लगे हुए हैं। मंगलवार को ही गवाह की तलाश में सीबीआई के एडिशनल एसपी संतोष कुमार की अगुवाई में इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव, ओम कुमार सहित सात सदस्यीय टीम गोरखपुर पहुंची।
सूत्रों की मानें तो बुधवार को टीम ने अमन के बेहद करीबी माने जाने वाले लक्ष्मीपुर निवासी गुड्डू से पूछताछ की। इसके बाद ही छात्रनेता का नाम सामने आया है। छात्रनेता से बृहस्पतिवार को सीबीआई ने घंटों पूछताछ की है। इसके साथ ही उसके भाई से भी पूछताछ की। सीबीआई टीम अभी गोरखपुर में ही रहेगी और कुछ अन्य लोगों से पूछताछ करेगी। टीम अब तक 15 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।