फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Stolen of six lakhs at Dharamshala Bazar

धर्मशाला बाजार में छह लाख की चोरी

Fri, 31 Mar 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 31 Mar 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
Stolen of six lakhs at Dharamshala Bazar
Stolen
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के धर्मशाला बाजार स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में दाखिल चोरों ने पांच लाख के सामान समेत 85 हजार नकदी चुरा ली। बृहस्पतिवार सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद मालिक ने पुलिस को सूचना दी। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दुकान में इसके पहले भी चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन


नंदानगर निवासी संतोष कुमार शाहू की धर्मशाला बाजार में श्याम ट्रेडिंग नाम से दुकान है। बुधवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए और बृहस्पतिवार सुबह जब दुकान पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। दुकान के पिछले हिस्से में लगे टीनशेड को हटाकर चोर अंदर घुसे थे। दुकान में चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। एक कैमरे पर चोरों की नजर पड़ी, जिसे उन्होंने तोड़ दिया। बाकी के तीन कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस के मुताबिक इसके पहले दिसंबर 2015 में भी दुकान में चोरी हुई थी। संतोष ने बताया कि सामान व नकदी मिलाकर करीब छह लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन


दो घरों में चोरी 
उरुवा थाना क्षेत्र के बिरई खुर्द गांव में बुधवार रात चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाया। धुरियापार और कुईं बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक बिरई निवासी छविनाथ तिवारी बेटे के साथ गुजरात में रहते हैं। उनके पट्टीदार प्रहलाद यहां घर का देखभाल करते हैं। प्रहलाद जब घर में दीपक जलाने गए तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने पास में स्थित सुभाष तिवारी के भी मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। सुभाष भी गुजरात में ही रहते हैं। सूचना के बाद फोरेंसिक  टीम के साथ पुलिस मौके  पर पहुंच गई और जांच कर रही है। चोरी कितने की हुई है, इसका सही अंदाजा नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी
एसडीएम कोर्ट के पास स्थित फोटो कॉपी एवं इलेक्ट्रानिक्स की दुकान से चोर हजारों रुपये के सामान चुरा ले गए। चोर दुकान के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। पीड़ित एसनगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी संजय जायसवाल ने बताया कि वह बुधवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब 8:30 बजे जब दुकान पहुंचे तो अंदर का हाल देखकर दंग रह गए। चोर 1 लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन, 1 हार्ड डिस्क, 5000 की नगदी तथा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा उठा ले गए। बांसगांव के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह तथा कस्बा प्रभारी एसआई सरफराज अहमद व सिपाही अच्छेलाल ने मौके का निरीक्षण कर दुकानदार से पूछताछ भी की। दोपहर बाद जिला मुख्यालय से पहुंची पुलिस की फिंगर फ्रिंट टीम ने घटना स्थल से नमूना एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed