फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Stolen in shops

छह दुकानों में घुसे चोर, ले भागे हजारों का सामान

Tue, 28 Mar 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
 Stolen in shops
क्राइम
 देहात के बाद अब शहर के व्यस्त इलाकों में भी चोरी की घटनाएं शुरू हो गई हैं। रविवार की रात कैंट और शाहपुर इलाके में चोरों ने छह दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपये नकद और कीमती समान पर हाथ साफ कर लिया। सोमवार की सुबह इसकी जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। व्यापारियों में इसे लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के कचहरी बस स्टेशन के पास स्थित तीन दुकानों में चोरी हुई है, जबकि यहां पूरी रात लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पुलिस भी गश्त का दावा करती है। खोराबार क्षेत्र के लालपुर टीकर गांव निवासी आनंद किशोर मौर्य की कचहरी बस स्टेशन पर स्थित दुकान से चोर आठ हजार नकद और करीब 30 हजार का बीज और दवा उठा ले गए। बगल में ही दाउदपुर निवासी राजेंद्र कुमार की दुकान से चार मोबाइल, 13 हजार रुपये की चोरी हुई। सिद्धार्थ इन्क्लेव निवासी सुबोध कुमार मिश्र के साइबर कैफे के कैश काउंटर का ताला तोड़कर चोर तीन हजार नकद ले भागे। इसी क्रम में शाहपुर इलाके में लल्ला गुप्ता की पान की गुमटी का ताला तोड़कर चोर 45 सौ रुपये और गुटका उठा ले गए। यही नहीं, चोर सूरज इलेक्ट्रिक की दुकान पर लगा जनरेटर तक उठा ले गए। यहां से थोड़ी दूरी पर स्थित सुधीर जायसवाल के साइकिल स्टोर के गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने टायर और ट्यूब उड़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed