{"_id":"53533e1b5579813a32a08ce3194401b7","slug":"soodkhoor-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधीर के घरवालों को धमकी देने पहुंचा सूदखोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुधीर के घरवालों को धमकी देने पहुंचा सूदखोर गिरफ्तार
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सूदखोर की धमकी से आत्मदाह का प्रयास करने वाले दुकानदार के घरवालों को धमकी मिल रही है। मंगलवार की शाम दुकान पर पहुंचकर धमकी दे रहे एक सूदखोर को तिवारीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी के निर्देश पर देर शाम एसओ ने छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और साहूकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
सिधारीपुर निवासी दुकानदार सुधीर गुप्ता की जिला अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार की शाम पांच बजे उनके किराने की दुकान पर पहुंचा सूदखोर काजू गुप्ता काउंटर पर बैठे सुधीर के बेटे हर्ष को धमकी देने लगा। वह पुलिस के सामने मुंह खोलने और शिकायत वापस न लेने पर पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की चेतावनी दे रहा था। हर्ष के सूचना देने पर जिला अस्पताल में पति की देखरेख में लगी सविता ने फोन कर एसओ तिवारीपुर रामज्ञा सिंह को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने काजू को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी अनंत देव ने पीड़ित परिवार को धमकी मिलने की जानकारी होने पर एसओ को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद देर शाम तिवारीपुर पुलिस ने सिधारीपुर, सूर्यकुंड मोहल्ला में सूद का धंधा करने वाले गुड्डू, अर्जुन, राजन, टीएन सिंह, काजू मौर्य, रानू सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और 10 साहूकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार किए गए काजू के साथ ही गुड्ू से पुलिस धंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
पुलिस खत्म कराएगी सूद का अवैध धंधा
एसएसपी अनंत देव ने बताया कि सूद पर रुपये देने के बाद प्रताड़ित कर लोगों से वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बिना लाइसेंस के जो लोग भी यह धंधा कर रहे हैं, शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज होगा। शहर के साथ ही देहात क्षेत्र में फैला सूद का कारोबार खत्म कराया जाएगा।
सूदखोरों की धमकी से प्रधान ने कर लिया था आत्मदाह
सरहरी। सूदखोरों की धमकी से परेशान ठाकुरपुर नंबर दो गांव की प्रधान ने केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। सूदखोरों के चंगुल में फंसकर परिवार की खुशी छीन गई।
ठाकुरपुर नंबर दो गांव के ओमप्रकाश निषाद सऊदी अरब में रहते थे। वर्ष 2010 के पंचायत चुनाव में उन्होंने पत्नी संगीता देवी को प्रधान का उम्मीदवार बनाया था। चुनाव में खर्च बढ़ जाने पर कुछ लोगों से उन्होंने ब्याज पर रुपये लिए थे। संगीता चुनाव जीत गईं। एक साल बाद सूदखोरों ने रुपये वापस करने के लिए उनके पति ओमप्रकाश पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। तंगहाली का हवाला देने पर जमीन की रजिस्ट्री करने का दबाव बनाने लगे।
प्रतिकार करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। परेशान होकर संगीता देवी ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। गंभीर हाल में परिवार के लोग उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद भी ओमप्रकाश का पीछा सूदखोरों ने नहीं छोड़ा। पांच साल बीतने के बाद भी यह परिवार हादसे से उबर नहीं पाया।