{"_id":"579634304f1c1b8f0221e1da","slug":"son-of-traders-is-being-kidnapped-when-he-was-returning-from-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रहे व्यापारी के बेटे का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से लौट रहे व्यापारी के बेटे का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
गाेविंद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडेरा बाजार में सोमवार की दोपहर स्कूल से लौट रहे व्यापारी के बेटे का बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। घटना के बाद कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। नाराज व्यापारियों ने विरोध जताते हुए बंदी का एलान कर दिया। पांच घंटे बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे के साथ दिखे एक अपहर्ता को पकड़ लिया। हालांकि उसका साथी चकमा देकर भाग निकला। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार वार्ड नंबर छह के रहने वाले विजय कुमार जायसवाल किराने की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा गोविंद (6) वार्ड नंबर आठ में स्थित एलिस चिल्ड्रेन एकेडमी में एलकेजी का छात्र है। सोमवार की दोपहर एक बजे स्कूल की छुट्टी होने पर गोविंद पैदल घर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे उठा लिया और फरार हो गए। घटना के बाद से व्यापारी के साथ कस्बे के लोग मौके पर पहुंचे। चौरीचौरा पुलिस ने भी छानबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। नाराज व्यापारियों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए बुधवार को बंदी का एलान कर दिया।
उधर, शाह छह बजे वार्ड नंबर नौ में बाइक सवार दो युवक बच्चे के साथ दिख गए। पहचान के बाद लोगों ने उन्हें घेर लिया। एक आरोपी चकमा देकर भाग निकला, लेकिन दूसरे को पकड़कर पब्लिक ने पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी पाकर पहुंचे परिवार के लोग बच्चे को घर ले गए। पकड़ा गया आरोपी शमसुद्दीन मुंडेरा बाजार कस्बे के वार्ड नंबर चार का रहने वाला है। एसओ सदानंद सिंह ने बताया कि शमसुद्दीन से पूछताछ कर उसके साथी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।