फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Son of income tax employee died in accident

हादसे में आयकरकर्मी के बेटे की मौत

Fri, 17 Feb 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 17 Feb 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Son of income tax employee died in accident
एयरफोर्स के इसी वाहन से हुआ हादसा। - फोटो : Amar Ujala
कैंट थाना क्षेत्र के कूड़ाघाट के पास सेना के ट्रक की चपेट में आने से आयकर कर्मचारी के बेटे की मौत हो गई। राहगीरों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मृतक के पिता ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


देवरिया जिले के रहने वाले सुभाष पांडेय आयकर विभाग में कर्मचारी हैं। कैंट क्षेत्र के आदर्शनगर कॉलोनी, सिंघड़िया में घर बनवाकर रहते हैं। उनका बेटा आशीष पांडेय (21) बीए द्वितीय का छात्र था और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। वह रोजाना कोचिंग करने के लिए हरिओम नगर आता था। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे के करीब वह दोस्त के साथ साइकिल के साथ कोचिंग पढ़ने जा रहा था।
विज्ञापन


कृड़ाघाट रामगढ़ताल पुल के पास सामने से आ रहे सेना के ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में ट्रक के पहिया के नीचे आने से आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर छुट्टी पर जा रहे जवानों को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था और वहीं से वापस आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed