फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Son kill father with brick attacking on head

ईंट से कुचलकर पिता की हत्या की

Mon, 30 Nov 2015 09:20 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Nov 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
संपत्ति के विवाद में बेटे ने ईंट से कुचलकर पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद बेटा फरार हो गया। पुलिस छानबीन कर रही है।
गोला प्रतिनिधि के अनुसार चांदपार गांव के रहने वाले त्रिवेणी मौर्य (65) असम में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। 20 साल पहले वह घर आ गए थे। त्रिवेणी के दो बेटे राजकुमार और ओम प्रकाश हैं। घर पर विवाद होने के चलते राजकुमार परिवार के साथ उनसे अलग रहता है।
त्रिवेणी अपने छोटे बेटे ओम प्रकाश के साथ रहते थे। राज कुमार मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। कुछ दिन पहले ही वह गांव आया था। त्रिवेणी ने अपनी संपत्ति छोटे बेटे ओम प्रकाश को देने का फैसला ले लिया था। इसकी जानकारी राजकुमार को होने पर वह नाराज हो गया। गांव वालों के मुताबिक, देर शाम घर पहुंचे राजकुमार का पिता त्रिवेणी से विवाद हो गया। इसके बाद राजकुमार ने ईंट से त्रिवेणी के सिर पर कई वार कर लहूलुहान कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद राजकुमार फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव वालों की मदद से ओमप्रकाश पिता को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में एसओ गोला मिथिलेश राय ने बताया कि संपत्ति के विवाद में बड़े बेटे राजकुमार ने ईंट से कुचलकर पिता की हत्या की है। मुकदमा दर्ज कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed