{"_id":"57fe353d4f1c1b762b28df1c","slug":"son-attacked-on-his-parrents-for-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायदाद की खातिर मां-बाप पर हमला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जायदाद की खातिर मां-बाप पर हमला, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 12 Oct 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो गज जमीन की खातिर एक बेटा अपने ही मां-बाप के जान का दुश्मन बन गया। पत्नी के साथ मिलकर उसने बुजुर्ग मां-बाप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से राड से पिटाई भी की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह से जान बचाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर बाजार निवासी दिलीप गौड़ की चार संतानें दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा भरत लाल बाहर रहकर नौकरी करता है। बड़ा बेटा ओम हरि घर पर ही रहता है। लंबे समय से बड़ा बेटा जायदाद को अपने नाम कराने के लिए मां-बाप पर दबाव बना रहा था। माता-पिता सबको बराबर का हक देना चाहते हैं। इसी बात पर मंगलवार की रात दोनों के बीच विवाद हो गया।
आरोप है कि कहासुनी के बाद बेटा पत्नी के साथ मिलकर घर में रखे धारदार हथियार से मां-बाप पर हमला कर दिया और फिर राड से पिटाई शुरू कर दी। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां वृद्ध मां की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार चल रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बेटे ओम हरी, बहू अनीता व पट्टीदार नरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।