फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   social media carry on the issue to dismiss ssp

खाकी और खादी में रार को सोशल मीडिया की धार

Thu, 16 Jun 2016 01:11 AM IST
शिवम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
शिवम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 16 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
social media carry on the issue to dismiss ssp
सपा कार्यकर्ता पूरे दिन एसएसपी को हटाने की मांग को लेकर बैठक करते रहे। - फोटो : amar ujala
सपा नेता की पिटाई के मामले में सीएम की कार्रवाई ने खादी और खाकी के बीच नई जंग छेड़ दी है। कार्रवाई भले ही गोरखपुर में हुई हो मगर इसका असर पूरे सूबे में पड़ा है। सपाई जहां सीएम की कार्रवाई से गदगद हैं तो वहीं पुलिस वालों में भारी नाराजगी है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर जबरदस्त जंग छिड़ी हुई है। यहां सीएम की कार्रवाई को सपा नेता इज्जत और इंसाफ से जोड़कर पेश कर रहे हैं, वहीं पुलिस वाले इकबाल पर खतरा बता रहे हैं। उनका दर्द है कि ऐसे ही रहा तो अब थाने में भी अपराधियों को सलामी ही देनी पड़ेगी।
विज्ञापन


मामला एक हाई प्रोफाइल सपा नेता से जुड़ा है। खुद जिला सचिव रहने के साथ ही इनके पिता गोपाल यादव जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। यह वही जिला अध्यक्ष है, जो जमीन के विवाद में सजायाफ्ता कैदी हैं। बेटा भी उसी जमीन के मामले में बवाल के बाद थाने लाया गया था। इस मामले में सपा नेता एकजुट हुए तो कार्रवाई भी होनी शुरू हो गई। पहले तीन चौकी इंचार्जों और एक सिपाही पर गाज गिरी, उसके बाद एसएसपी को भी सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन


सीएम की इस कार्रवाई पर सपा नेताओं की शुभकामनाएं जैसे ही सोशल मीडिया में आई पुलिस वालों का आक्रोश भी बढ़ने लगा। कुछ पुलिस वालों ने खुलकर इस पर टिप्पणी भी कर डाली। व्हाट्सएप पर खुद के ग्रुप में भी पुलिसकर्मी अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। नाम न छापने के शर्त पर कुछ पुलिस वाले बोले कि थाने में गाली देने वाले पर भी अब वह कुछ कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। अपराधी भी सफेद कुर्ते में आकर सब कुछ करके चला जाता है और हम सिर्फ देखते रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबन की सूचना आते ही खत्म हो गई मीटिंग

पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के बेटे और जिला सचिव गौरव यादव की थाने में हुई पिटाई के बाद एसएसपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए रणनीति बनाने को जिलाध्यक्ष डॉ मोहसिन खान ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक बुलाई थी। अभी यह बैठक चल ही रही थी कि एसएसपी के निलंबन की सूचना टीवी चैनलों पर चलने लगी जिसके बाद बैठक बीच में ही खत्म कर दी गई। सपाइयों ने सीएम अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही इसे न्याय की जीत बताई और गदगद भाव से घर लौटे।

दरअसल मंगलवार को ही इस मामले में तीन चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को सस्पेंड किया जा चुका था मगर सपाइयों का मानना था कि बिना आला अफसरों की शह पर सत्तारूढ़ दल के नेता की इतनी निर्ममता से पिटाई नहीं हो सकती। इसी को लेकर एसएसपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए बैठक में रणनीति तैयार हो रही थी। अभी बैठक चल ही रही थी कि जिला महासचिव मनुरोजन यादव के मोबाइल पर मुख्यमंत्री का फोन आया।


उधर से मिले निर्देशों के मुताबिक उन्होंने जिलाध्यक्ष को फोन पकड़ा दिया जिसके बाद उन्होंने सीएम को पूरी घटना का फीडबैक दिया। इसके बाद कार्रवाई के आश्वासन के साथ ही फोन कट गया। अभी बैठक में सीएम के फोन की चर्चा हो ही रही थी कि टीवी चैनलों पर एसएसपी के निलंबन की सूचना चलने लगी जिसके बाद बैठक बीच में ही खत्म कर दी गई। इस दौरान बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की पत्नी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed