{"_id":"58a35d8e4f1c1b5f7ed85d92","slug":"six-people-injured-due-to-blast-in-coffee-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में काफी मशीन फटी, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में काफी मशीन फटी, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 15 Feb 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
कॉफी मशीन फटने से हुए घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी गांव में काफी मशीन फटने की वजह से छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात जिला अस्पताल में सभी घायल दाखिल हुए। एक बाराती का हाथ बुरी तरह से जख्मी हुआ है।
भीटी गांव निवासी व्यासमुनि के बेटी की शादी थी। गगहा के गजपुर से बारात आई थी। रात नौ बजे के करीब बारात की अगवानी के दौरान अचानक काफी मशीन फट गई। तेज धमाके से अफरातफरी मच गई। हादसे में बाराती गजपुर के सचिन (25), बड़हलगंज झुगिया बाजार के कमलेश चौरसिया (45), गजपुर के सुरेंद्र यादव (35), भीटी के श्रीराम गुप्ता (30), देवली के मनोज (35), बाहपुर गोला के संजय (35) घायल हो गए हैं।
घायलों को पास के अस्पताल से रेफर कर दिया गया। हादसे से खुशी का माहौल थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी में बदल गया था। फिर किसी तरह से मौजूद जिम्मेदार लोगों ने शादी की प्रक्रिया शुरू कराई।